..................... Sunny Deol bears loss of crores due to Mumbai Rain - Hindi Filmibeat

OUCH:मुंबई की बारिश ने सनी को किया घायल, डूब गए करोड़ों

मुंबई की बारिश में हर बार कुछ ना कुछ नुकसान होता है और करोड़ों रूपये डूब जाते हैं। भारत की आर्थिक राजधानी होने के नाते इस शहर ने हर साल बारिश के कारण बहुत नुकसान झेला है। इस बार भी बारिश का कहर टूटा है सनी देओल पर जो फिलहाल घायल रिटर्न्स की शूटिंग कर रहे हैं।

सनी देओल ने 1 मार्च को दक्षिण मुंबई में फिल्म के एक सीन को शूट करने के लिए 100 गाड़ियां किराए पर ली थी। रविवार के दिन इस शूट को होना था क्योंकि वहां शूट करने के लिए सिर्फ उसी दिन की अनुमति है। लेकिन बारिश के कारण यह सीन शूट नहीं किया जा सका।

सनी देओल इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं और इसलिए ये नुकसान उनकी परेशानी का सबब बन गया। वहीं मुंबई की इस अचानक बारिश से कमालिस्तान स्टूडियो में लगे घायल रिटर्न्स के सेट पर मौजूद यूनिट के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यूनिट सनी की होम प्रोडक्शन फिल्म का शूट पूरा कर रही थी। सेट काफी महंगा था और बारिश ने इसे तहस नहस कर दिया। हालांकि सेट को बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन माना जा रहा है कि नुकसान करोड़ों में है।

इसके अलावा मड आइलैंड पर बना एक और सेट बारिश में भीग गया। सनी देओल वहां 8 मार्च के बाद शूट करने वाले थे। लेकिन अब शूटिंग टालनी पड़ेगी क्योंकि सेट की मरम्मत करने में वक्त लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X