सनी देओल के फैंस ना देखें ये वीडियो, लग सकता है सदमा, नशे में धुत तारा सिंह को ऑटो वाले ने...

Sunny Deol Drunk Video- सनी देओल के फैंस को जोर का झटका लगा है, वीडियो ही ऐसा है.. कोई भी चौंक जाएगा। इस वीडियो को देखने बाद पहले आपको लगेगा की आधी रात को सड़कों पर घूमता ये शख्स कौन है?
जब पता चलेगा ये वो स्टार है कि जिसकी फिल्म ने हाल ही में कई सौ करोड़ का बिजनेस किया तो आप चौंकेगे। जी हां, सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो नशे में धुत नजर आ रहे हैं ऐसा दावा किया जा रहा है।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि लड़खड़ाते कदमों के साथ सनी देओल सड़क पार कर रहे है। ऐसा लग रहा है, या तो वो गिरेंगे या फिर वो किसी गाड़ी से टकरा जाएंगे। इतने में एक ऑटो वाला आता है जो कि अब तक सनी देओल को पहचान चुका था।
वो आता है और सनी देओल को सहारा देते हुए ऑटो में बिठा लेता है। इस बीच जो शख्स वहां पर वीडियो बना रहा था उसे ऑटो वाला दूर हटने के लिए और वीडियो ना बनाने के लिए कहता है। हालांकि अब ये वीडियो वायरल हो चुका है और लोग हैरान हैं।
कहां का है वीडियो?
जिस शख्स ने इस वीडियो को कैद किया है उसकी मानें तो सनी देओल इस हालत में जुहू रोड पार कर रहे थे। इसके बाद लोगों के जो रिएक्शन्स हैं वो काफी हैरान करने वाले हैं। खबरों की मानें तो सनी देओल ने दावा किया था कि वो शराब काफी पहले छोड़ चुके हैं। लेकिन इस वीडियो की गवाही तो कुछ और ही बता रही है।
लोग कर रहे हैं ट्रोल
एक ने वीडियो पर लिखा है, 'ये इस हालत में पाकिस्तान से लड़ेंगे।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'पीकर ऐसे रोड पर घूम रहे हैं कोई गाड़ी उड़ा देगी तो।' वहीं एक फैन को शक हो रहा है कि ये किसी शूटिंग का हिस्सा है।
कई लोगों का दावा है कि कि ये किसी फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्माया जा रहा सीन हो सकता है। हालांकि सच्चाई क्या है इसका आधिकारिक दावा फिल्मीबीट नहीं करता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications