64 साल के सनी देओल का वीडियो वायरल, मां प्रकाश कौर के साथ 6 साल के बच्चे की तरह खेलते दिखे

सनी देओल वैसे तो सोशल मीडिया पर ज़्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन अब उनके इंस्टाग्राम पर शेयर किए हुए एक बेहद मासूम से वीडियो ने फैन्स का दिल छू लिया है। ये वीडियो सनी देओल और उनकी मां प्रकाश कौर की छुट्टियों में बिताए समय का है। अपनी मां के साथ सनी देओल इस वीडियो में बर्फ से खेलते नज़र आ रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा - हम जितने भी बड़े हो जाएं, इनके लिए तो हम बच्चे ही रहेंगे । माता-पिता का प्यार ही एक अनमोल और सच्चा प्यार है, इनकी कदर करें। यह लम्हा, मेरी यादगार लम्हों में से एक है, जहां मैंने अपनी मां के साथ अपने बचपने को फिर से महसूस किया।

sunny-deol-at-the-age-of-64-plays-like-a-child-with-mother-prakash-kaur-see-video-here

गौरतलब है कि सनी देओल का जन्म 1956 में हुआ, धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी के 2 सालों बाद। उनके एक भाई हैं बॉबी देओल और दो बहनें - अजीता और विजेता। उनकी दोनों बहनें विदेश में सेटल हैं। बात करें प्रकाश कौर की तो उन्होंने 19 साल की उम्र में धर्मेंद्र से शादी की थी। शादी के 26 सालों बाद 1980 में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी से शादी करने के लिए प्रकाश कौर से अलग हो गए।

तलाक देने से साफ किया था मना

तलाक देने से साफ किया था मना

शादी के 26 साल बाद जब धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से तलाक मांगा तो उन्होंने साफ मना कर दिया। इसके बाद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को धर्म परिवर्तन करने के बाद निकाह करना पड़ा था। धर्मेंद्र की इस शादी से प्रकाश कौर और उनके चार बच्चे हैरान रह गए। लेकिन शादी के बाद भी प्रकाश कौर ने मीडिया के सामने कभी भी धर्मेंद्र का साथ नहीं छोड़ा और हमेशा उनके साथ ढाल बनकर खड़ी रहीं।

हेमा मालिनी के बारे में बयान

हेमा मालिनी के बारे में बयान

एक इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने हेमा मालिनी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो जो कर रही हैं मैं वो समझ सकती हूं। उन्हें भी अपने समाज और रिश्तेदारों का सामना करना पड़ता होगा। एक औरत के तौर पर मैं उनकी भावनाएं समझ सकती हूं। लेकिन एक मां और पत्नी के तौर पर मैं इसे मंज़ूरी नहीं दे सकती हूं।

धर्मेंद्र का किया था बचाव

धर्मेंद्र का किया था बचाव

शादी के 26 साल बाद जब धर्मेंद्र ने दूसरी शादी को उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन प्रकाश कौर ने अपनी पति का बचाव करते हुए कहा था कि वो एक बेहद अच्छे पिता हैं और रोज़ शाम को घर आते हैं और अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं। हेमा मालिनी की तारीफ करते हुए प्रकाश कौर ने कहा था, कोई भी आदमी उनके प्यार में पड़ जाएगा। हर एक्टर का अफेयर होता है और लगभग सभी दूसरी शादी कर रहे हैं।

सनी देओल भी पत्नी से अलग हुए

सनी देओल भी पत्नी से अलग हुए

बात करें सनी देओल की तो उन्होंने भी लिंडा से 1984 में शादी की थी। ये शादी बेहद ही गुपचुप तरीके लंदन में हुई थी। उस दौरान, सनी देओल अपनी डेब्यू फिल्म बेताब की रिलीज़ की तैयारी कर रहे थे। लिंडा को बाद में सबने पूजा देओल के नाम से जाना। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो ये शादी कम और बिज़नेस डील ज़्यादा थी। सनी देओल भी पूजा से शादी के कुछ सालों बाद ही अलग हो गए थे।

प्रकाश कौर के साथ वायरल तस्वीर

प्रकाश कौर के साथ वायरल तस्वीर

सनी देओल और बॉबी देओल की मां प्रकाश कौर के साथ वायरल तस्वीर। कम ही लोग जानते हैं कि सनी देओल की दो बहनें हैं - विजेता, जिनके नाम पर सनी देओल की फिल्म कंपनी है और अजीता। दोनों ही बहनें अब विदेश में रहती हैं। प्रकाश कौर, मीडिया से दूर रहती हैं।

सनी देओल की फैमिली फोटो

सनी देओल की फैमिली फोटो

प्रकाश कौर की ही तरह, सनी देओल की पत्नी पूजा देओल भी कैमरों से दूर रहती हैं। कुछ सालों, पहले बड़े बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास के प्रीमियर से पहले, सनी देओल की ये फैमिली फोटो वायरल हुई थी। सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर भी जल्दी ही सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या के साथ अपना फिल्म डेब्यू करने जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X