..................... Sunny Deol announces the wrap of the first schedule of Gadar 2, shared First Look from the sets | 'गदर 2' का पहला शेड्यूल हुआ पूरा- सनी देओल ने फिल्म के सेट से शेयर किया फर्स्ट लुक - Hindi Filmibeat

'गदर 2' का पहला शेड्यूल हुआ पूरा- सनी देओल ने फिल्म के सेट से शेयर किया First LOOK

गदर: एक प्रेम कथा 2001 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी और अब 20 साल बाद, सनी देओल और अमीषा पटेल "द बिगेस्ट एवर सीक्वल" के साथ वापस आ गए हैं। गदर के 20 साल पूरे होने के मौके पर निर्देशक अनिल शर्मा और ज़ी स्टूडियो ने मोशन पोस्टर के साथ सीक्वल गदर 2 की घोषणा की थी।

अक्टूबर और नवंबर के बीच कलाकार लोकेशन पिक्चर्स पर क्रिएटिव सेशन, स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन, शूट शुरू होने वाली तस्वीरों की तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ों में की गई है।

sunny-deol-announces-the-wrap-of-the-first-schedule-of-gadar-2

फिल्म के 25 दिनों की शूटिंग के बाद सनी देओल ने पहला शेड्यूल पूरा होने की जानकारी दी है। साथ ही एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं। सनी देओल ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- "Only a fortunate few get to bring amazing characters back to life. Presenting Tara Singh 20 years later! Wrapped the first schedule of #Gadar2. Feeling blessed 🙏🏻"

2022 में रिलीज की तैयारी

2022 में रिलीज की तैयारी

ज़ी स्टूडियो के बैनर तले बन रही इस सीक्वल का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। फिल्म 2022 में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य किरदारों में होंगे।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी

रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 प्रेम कहानी से ज्यादा पिता- बेटे के रिश्ते पर फोकस करेगी। फिल्म में सनी देओल का किरदार तारा सिंह फिर से पाकिस्तान में दिखेगा, लेकिन इस बार अपने प्यारे बेटे चरणजीत सिंह को वापस लाने के लिए।

सकीना का किरदार

सकीना का किरदार

अमीषा पटेल की बात करें तो एक्ट्रेस लंबे वक्त से पर्दे से दूर हैं। फिल्म गदर में उन्होंने सकीना का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें बहुत सराहना मिली थी। उनकी आखिरी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' थी।

बड़ी जिम्मेदारी है गदर 2

बड़ी जिम्मेदारी है गदर 2

अनिल शर्मा गदर 2 एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं और उन्हें लगता है कि सीक्वल को पहले भाग की तुलना में दोगुना नाटकीयता, इमोशनल और भव्यता के साथ सावधानी से बनाने की जरूरत है।

गदर ने तोड़े थे रिकॉर्ड

गदर ने तोड़े थे रिकॉर्ड

उस साल गदर ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। वह साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल थी। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X