Pal Pal Dil Ke Paas- सनी देओल ने किया ऐलान- इस दिन रिलीज होगा फिल्म का Teaser
सुपरस्टार सनी देओल के बेटे करण सिंह देओल को लेकर काफी समय से चर्चा है कि वो फिल्म पल पल दिल के पास से धमाकेदार शुरुआत करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही थी और अब इस फिल्म को लेकर नया ऐलान हुआ है। सनी देओल इस फिल्म से एक नया पोस्टर और टीजर डेट का ऐलान करते हुए लिखते हैं कि फिल्म का टीजर सोमवार को सुबह 11 बजे रिलीज होगा।
इसके अलावा सनी देओल ने लिखा है कि.. परिवार का 'गर्व और हमारी अगली पीढ़ी, मेरे बेटे करण को सहर लांबा के साथ लाने के लिए उत्साहित हूं, पल पल दिल के पास फिल्म के साथ ये दोनों अपने प्यार की यात्रा शुरू करेंगे।

सनी देओल ने एक शानदार पोस्टर रिलीज किया जिसमें करण देओल एक्ट्रेस का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। अब इतना तो तय है कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है क्योंकि सनी देओल काफी मेहनत कर रहे हैं और काफी सपोर्ट भी कर रहे हैं।
देओल परिवार की बात करें को पहले धर्मेंद्र और फिर सनी देओल, बॉबी देओल ने इंडस्ट्री में राज किया था। अब करण देओल से लोगों और उनके पूरे परिवार को काफी उम्मीदें हैं। आप देखिए ये शानदार पोस्टर...


Click it and Unblock the Notifications