Gadar 3- सनी देओल ने कर दिया गदर 3 का ऐलान, वीडियो वायरल होते ही उछल पड़ेंगे तारा सिंह के फैन

गदर 2 से सनी देओल का ठंडा पड़ा करियर एक बार फिर से गर्म हो गया है और लोग खबरों में सनी देओल को लेकर बातें करने लगे हैं। किसी ने नहीं सोचा था कि गदर 2 रिलीज होकर इतनी धमाकेदार कमाई करेगी की सनी देओल के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन जाएगी।
गदर की रिलीज के बाद कल्पना नहीं की सकती थी कि कभी गदर 2 भी आएगी क्योंकि कहानी के साथ इंसाफ हो पाना मुश्किल था। लेकिन सनी देओल अब मीडिया के सामने गदर 3 का ऐलान कर दिया है और इसका वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
जी हां, सनी देओल आज एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और इस दौरान किसी ने पूछा सर गदर 3? तो सनी देओल ने जवाब दिया, 'वो भी आएगी।' बस फिर क्या था इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हो गया और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''नहीं.. बस इतना काफी है।''
एक का कहना था, ''पहले गदर 2 तो देखने दो।'' एक का कहना था, ''गदर 2 ही हमें 22 साल लगे देखने को और 3 की बात कर रहे हो आप लोग।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स चर्चा में हैं। गदर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो अक्षय कुमार की OMG 2 के साथ क्लैश हुई थी।
यदि फिल्म सोलो रिलीज हुई तो, शायद 4 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती। खैर, फिल्म ने अपने पांचवे दिन 200 करोड़ क्लब में ले ली है। यह सनी देओल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो चुकी है। फिल्म ने अपने सातवें दिन 23.28 करोड़ का कलेक्शन किया है।
जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 284.63 करोड़ तक पहुंच चुका है। अनिल शर्मा निर्देशित इन फिल्म ने 'पठान' के बाद साल का दूसरा सबसे बड़ा वीकेंड हासिल किया है। पठान का पहला हफ्ता 328.50 करोड़ का रहा था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications