#Interesting - सनी देओल की अगली फिल्म फाइनल..बॉबी देओल भी होंगे साथ..

By Shweta

काफी समय से सबके चहेते सनी देओल फिल्मों से दूर हैं। इस साल भले उनकी घायल रिर्टन्स आई थी लेकिन लोगों ने फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया। सुनने में आ रहा था कि सनी देओल दो फिल्मों पर काम कर रहे थे एक अपने बेटे के लिए और एक छोटे भाई बॉबी देओल का करियर बचाने के लिए।

लेकिन फिलहाल तो सनी देओल और बॉबी देओल दोनों के लिए और उनके फैन्स के लिए राहत देने वाली खबर है कि जल्द ही सनी देओल और बॉबी देओल साथ में फिल्म में एक फिल्म में नजर आएंगे और फिल्म का नाम होगा पोस्टर ब्वॉय।

Sunny Deol

सनी देओल 80 और 90 के दशक के सुपरस्टार रह चुके हैं और फिल्म के साथ ही उनका हर डायलोग लोगो की जुबान पर आज भी रहता है। सनी देओल ऐसे स्टार हैं जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं वहीं बॉबी देओल को शुरूआत में लोगों ने पसंद किया लेकिन बाद में बॉबी देओल उतना नहीं चल पाए जितना सनी देओल सुपरहिट स्टार थे।

वैसे फिल्म की कहानी भी कम मजेदार नहीं है। फिल्म का नाम तो हम आपको बता ही चुके हैं कि पोस्टर ब्वॉय है और साथ ही फिल्म की कहानी ये है कि बॉबी देओल और सनी देओल दोनों को ही फैमिली प्लानिंग के पोस्टर में पोस्टर ब्वॉय बना दिया जाता है और ही उन्हें इसके बारे में कुछ भी पता नहीं होता। इसके बाद कहानी में कई फनी लम्हें आते हैं।

फिल्म की शूटिंग अक्टूबर-नवंबर में शुरू होगी और एक वेबसाइट के मुताबिक सनी के मुताबिक ये एक मराठी फिल्म का रीमेक है। फिल्म को श्रेयस तलपड़े निर्देशित करेंगे। फिल्म में सनी और बॉबी नसबंदी की गुहार लगाते दिखेंगे।फिल्म मं श्रेयस तेलपड़े खुद भी एक्टिंग करते दिखेंगे।

सनी देओल और बॉबी देओल दोनों ही पिछले करीब दस सालों से एक हिट फिल्म को तरस रहे हैं लेकिन किस्मत उनपर मेहरबान नहीं हो रही। एक तरफ तो दूसरे निर्माता उन्हें फिल्मों में नहीं ले रहे तो दूसरी तरफ अपने प्रोड्क्शन हाउस की हालत भी ठीक नहीं।हालांकि सनी देओल काफी बड़े स्टार रह चुके हैं और हमेशा चुनकर फिल्में करते हैं। ऐसे में अगर ये फिल्म निकल गई तो दोनों के लिए मजेदार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X