Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो में 18 सालों के बाद सनी देओल का कमबैक? साथ में आएंगे ये स्टार!

Koffee With Karan 8: करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' ने एक बार फिर सुर्खियों बटोरना शुरु कर दिया है। जहां पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने काउच की शोभा बढ़ाई, वहीं अब आने वाले गेस्ट को लेकर कयास शुरु हो चुके हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार सनी देओल एक बार फिर करण जौहर के शो का हिस्सा बनने वाले हैं। जी हां, लगभग 18 सालों के बाद सनी इस शो में नजर आ सकते हैं। इससे पहले वो साल 2005 में कॉफी विद करण के पहले सीजन में अपने भाई बॉबी देओल के साथ शामिल हुए थे।
18 सालों के बाद सनी देओल का कमबैक
गदर 2 की सफलता के बाद से सनी देओल काफी डिमांड में बने हुई हैं। लिहाजा, जब उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया तो उन्होंने भी हामी भर दी। बताया जा रहा है कि शो में उनके साथ इस बार फिर बॉबी देओल नजर आएंगे, जिनकी फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
कोई शक नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा कि करण के शो में सनी देओल अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कौन से राज शेयर करते हैं। बॉबी देओल साल 2007 में भी इस शो का हिस्सा बने थे। इस एपिसोड में वो अपनी सोल्जर को- स्टार प्रीति जिंटा के साथ नजर आए थे।
कॉफी विद करण के इस सीजन में इनके अलावा.. आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी, काजोल, सुहाना खान, सारा अली खान और अनन्या पांडे भी नजर आ सकते हैं। इस 26 अक्टूबर से हर गुरुवार Disney+Hotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications