पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ नजर आए धर्मेंद्र..बॉबी देओल ने शेयर की तस्वीर
अपने जमाने के सुपरस्टार एक्टर धर्मेंद्र ने नया साल अपने दोनों बेटों सनी देओल, बॉबी देओल और पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ मनाया। खुद बॉबी देओल ने तस्वीर शेयर की जिसमें धर्मेंद्र, प्रकाश कौर, सनी देओल और बॉबी देओल साथ में नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल ने इस तस्वीर के साथ बहुत ही अच्छा कैप्शन भी लिखा है।
आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर के साथ की थी और दोनों के दो बेटे और जो बेटियां भी हैं। इसके बाद हेमा मालिनी के साथ काम करते करते उन्हें हेमा मालिनी से प्यार हो गया और अपना धर्म बदलकर उन्होंने हेमा मालिनी से शादी कर ली थी।धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया था।काफी लंबे अरसे बाद प्रकाश कौ की कोई तस्वीर सामने आई है

ऐसा कहा जाता है कि प्रकाश कौर मुंबई में ही अपने बेटों के साथ रहती हैं और सनी देओल, बॉबी देओल दोनों ही उनसे बहुत प्यार करते हैं और काफी क्लोज हैं।देओल परिवार की साथ में ये तस्वीर वाकई काफी खूबसूरत है और लोगों को काफी पसंद भी आ रही है।
फिल्मों की अगर बात करें तो बॉबी देओल लंबे अरसे बाद रेस 3 में नजर आएंगे। फिल्म में वो सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा बॉबी देओल को कुछ और फिल्में भी ऑफर हुई हैं जिस पर वो सोच विचार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications