सनी देओल को ईशा देओल के साथ देख खुश हुए फैंस, Gadar 2 के लिए सौतेली बहन ने किया था ये काम?

sunny deol, esha deol, bobby deol, gadar 2

सनी देओल की फिल्म गदर 2 की रिलीज के बाद फैंस और मेकर्स सभी खुश हैं क्योंकि फिल्म लगातार दमदार कमाई कर रही है। लेकिन इस फिल्म की चर्चा के बीच कुछ ऐसा भी हो गया है जो कि लोगों को काफी पसंद आने वाला है।

दरअसल एक तस्वीर सामने आई है जिसमें सनी देओल और बॉबी देओल साथ उनकी सौतेली बहन ईशा देओल भी नजर आ रही हैं। जी हां, ये तस्वीर काफी चौकाने वाली है और लोग कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

शनिवार को गदर 2 के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई और उस दौरान उन्हें अपने दोनों सौतेले भाइयों सनी और बॉबी देओल के साथ देखा गया, जैसा कि पपराज़ो ने देखा ईशा को था। लेकिन कहीं भी धर्मेंद्र या हेमा मालिनी नजर नहीं आ रहे थे।

इस वीडियो को कई पैपराजी अकाउंट पर अपलोड किया गया है और लोग इस बात से खुश हैं कि सभी साथ में नजर आ रहे हैं। ईशा ने परिवार और करीबी दोस्तों के लिए विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की थी। इस मौके पर ईशा काले रंग के ड्रेस में नजर आईं। उनके साथ बॉबी देओल काली टी और नीली जींस में थे, जबकि सनी ने सरसों के रंग का कुर्ता, सफेद पायजामा और काली टोपी पहनी थी।

ये तस्वीर आज किसी चर्चा से कम नहीं है। हालांकि देखना ये है कि हेमा मालिनी का रिएक्शन इस तस्वीर और फिल्म पर आता है या नहीं। कहा जाता है कि दोनों परिवारों में बनती नहीं है और यही कारण हैं कि सभी अलग अलग रहते हैं।

करण की शादी में नहीं आया था परिवार

हाल ही में सनी देओल के बेटे करण देओल ने शादी की थी और इस दौरान सितारे पहुंचे थे लेकिन हेमा मालिनी का परिवार शामिल नहीं हुआ है। अब इसके पीछे क्या सच्चाई है ये तो किसी को नहीं पता है। धर्मेंद्र भी अब हेमा मालिनी के साथ नहीं रहते हैं। इस वक्त वो फॉर्म हाउस में समय बिता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X