सनी देओल से बेइंतहा मोहब्बत करती थी ये एक्ट्रेस, जैसे ही एक्टर के इस खूफिया राज का पता चला, टूट गया दिल और...

Sunny Deol love story: सनी देओल हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं, सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त एक्शन सीन और पावरफुल डायलॉग्स के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी लव लाइफ के कारण भी। दरअसल, सनी अपने डेब्यू फिल्म की हीरोइन के प्यार में पड़ गए थे। लेकिन जब सच सामने आया, तो सब कुछ बदल गया।
सनी की डेब्यू फिल्म में दिखी केमिस्ट्री
सनी देओल ने बॉलीवुड में 1983 में फिल्म 'बेताब' से कदम रखा। इस फिल्म में उनके अपोजिट अमृता सिंह थीं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और फिल्म ब्लॉकबस्टर बनी। फैंस ने रील लाइफ जोड़ी को असली जोड़ी समझ लिया और ऐसा लग रहा था कि दोनों की जिंदगी में भी यही प्यार है।
लेकिन असलियत यह थी कि उस समय सनी देओल पहले से ही शादीशुदा थे। उन्होंने अपनी पत्नी पूजा से शादी कर रखी थी। उनके पिता धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि सनी की शादी उनके करियर में रुकावट बने, इसलिए उन्होंने इस बात को मीडिया और जनता से छुपा रखा।
अमृता सिंह का सनी पर प्यार
अमृता सिंह को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह सनी के प्यार में पूरी तरह पागल हो गई थीं। इस दौरान, सनी अक्सर इंग्लैंड अपनी पत्नी पूजा से मिलने जाया करते थे। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक दिन एक मैगजीन में सनी और पूजा की शादी की तस्वीर छप गई। तस्वीर देखकर अमृता बेहद हैरान रह गईं।
जब अमृता ने सनी से इस बारे में पूछा, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सच जानने के बाद अमृता पूरी तरह टूट गईं। इसके बाद उनका नाम कुछ और लोगों के साथ भी जुड़ा, जिनमें विनोद खन्ना और रवि शास्त्री शामिल हैं।
आगे की जिंदगी
इसके बाद अमृता ने अपने से 12 साल छोटे सैफ अली खान से शादी की। लेकिन यह शादी भी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली और तलाक हो गया। तलाक के बाद अमृता ने अपने दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की परवरिश अकेले ही की।
यह कहानी बताती है कि फिल्मी दुनिया में अक्सर असलियत और रील लाइफ के बीच बड़ा फर्क होता है। सनी देओल की यह लव स्टोरी भी उसी का उदाहरण है।


Click it and Unblock the Notifications











