बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने रच दिया इतिहास, 20 लाख की हुई एडवांस बुकिंग

Sunny Deol Film Gadar 2: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों अपनी बहुचर्चित फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बेसब्री से इंतजार करने वाले दर्शकों के लिए आज खुशी का दिन है फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने इतिहास रच दिया और 20 लाख की एडवांस बुकिंग की है।
गदर 2 ने की 20 लाख की एडवांस बुकिंग-
गदर 2 का क्रेज इस तरह से दर्शकों के बीच रहा कि फिल्म की एडवांस बुकिंग जैसे ही शुरू हुई थी लोगों ने पहले से ही टिकट बुक करके रख ली थी। सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने एडवांस बुकिंग के मामले में इतिहास रच दिया है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी दी है।
फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि 20 लाख टिकट एडवांस बुकिंग में बिक गए हैं, फैंस ने भी इस पर खूब खुशी जाहिर की है।
Ishwar ki Aseem kripa .. #gadar2 par .. 20 lakh tickets sold in advance pic.twitter.com/fdwaE7TGcM
— Anil Sharma (@Anilsharma_dir) August 10, 2023
अनिल शर्मा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ईश्वर की असीम कृपा, गदर 2 पर। 20 लाख टिकट एडवांस में बिक गए हैं। फैंस ने भी अनिल शर्मा के पोस्ट पर रिएक्ट किया है। एक फैन ने लिखा- वाह सर मजा आ गया... रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बन रहे हैं। इसी तरह के कई सारे लोगों ने खुशी जाहिर की।
अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म गदर 2-
सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर का सीक्वल 22 साल बाद आ रहा है। 22 सालों तक लोगों ने गदर 2 का इंतजार किया है। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी नजर आए हैं। उन्होंने ही गदर में जीते के बचपन का किरदार निभाया था। फिल्म को लेकर बस थोड़ा विवाद तब हुआ जब पता चला कि सनी देओल की फिल्म गदर 2 का क्लैश अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 से होने वाला है। बैसे दोनों ही फिल्म अलग अलग जोनर की है तो दर्शकों को परेशानी नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications











