'गदर 2' ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल और अमीषा पटेल ने जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Sunny Deol and Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल इन वक्त अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ट्रेंड का हिस्सा हैं। इसी बीच अमीषा और सनी का एक प्यारा वीडियो हर तरफ जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान का है।
फिल्म गदर 2 ट्रेलर लॉन्च-
फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' का ट्रेलर रिलीज हो ही गया। यह ट्रेलर आज यानी 26 जुलाई रिलीज हुआ है। मुंबई में धूम-धाम से मूवी का ट्रेलर लॉन्च किया गया। लॉन्च होने के बाद से ही लाखों और करोंड़ो लोगों का प्यार इस ट्रेलर को मिला है, हर कोई जमकर सनी देओल की तारीफ कर रहा है।
अमीषा और सनी का ड्रांस-
सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सनी देओल और अमीषा पटेल का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में स्टार एक ट्रक के सामने खड़े होकर फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। जैसे ही ढोल बजने लगा, सनी और अमीषा खुद को रोक नहीं सके और भांगड़ा करने लगे। इस दौरान सनी पाजी कुर्ते पाजामे में नजर आए तो वहीं एक्ट्रेस लाल शरारा पहने नजर आईं।
ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची टीम-
गदर 2 के ट्रेलर को एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया, जिसमें अनिल शर्मा, सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, शारिक पटेल, सिमरत कौर, मिथुन, अलका याग्निक, जुबिन नौटियाल और आदित्य नारायण शामिल हुए। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल के तारा सिंह को अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान लौटते हुए दिखाया गया है जो वहां फंसा हुआ है ।
फिल्म के बारे में बात करते हुए सनी पानी ने कहा, "मैं गदर: एक प्रेम कथा के लिए प्रशंसकों के अटूट समर्थन के लिए उनका बहुत आभारी हूं, और मैं आश्वासन देता हूं कि गदर 2 दोगुना एक्शन, इमोशन और मनोरंजन प्रदान करेगा।"
आपको बता दे, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल के तारा सिंह को अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान लौटते हुए दिखाया गया है जो वहां फंसा हुआ है। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications