सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 से नई डिटेल, जल्द शुरू होगी शूटिंग!
सनी देओल ने साल 2001 में गदर एक प्रेम कथा फिल्म से धमाल मचाया था। इस फिल्म में उनका साथ दिया था उनकी को-एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने। सकीना के रोल में अमीषा पटेल ने भी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। गदर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा इसका सीक्वल लेकर आने वाले हैं।
अब गदर 2 को लेकर नई डिटेल सामने आ रही है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि अनिल शर्मा की दर 2 नवंबर तक फ्लोर पर आ जाएगी। खबरें ये भी हैं गदर 2 की तैयारियां तो शुरू भी हो चुकी हैं।

रिपोर्ट का ये भी कहना है कि गदर का सीक्वल जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जाएगा। अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ साथ उत्कर्ष भी वापसी करने जा रहे हैं। उत्कर्ष ने गदर में तारा सिंह और सकीना के बेटे का किरदार निभाया था।
अनिल शर्मा गदर 2 के अलावा अपने का सीक्वल भी लेकर आ रहे हैं। अपने 2 में सनी देओल, धर्मेंद्र, बॉबी देओल और करण राजबीर नजर आएंगे। बता दें करण राजबीर देओल ने बॉलीवुड में डेब्यू पल पल दिल के पास फिल्म की थी। ये फिल्म लेकिन सफल साबित नहीं हो पाई थी।


Click it and Unblock the Notifications











