फिर हैंडपंप उखाड़ेंगे सनी देओल, रिलीज हुआ गदर 2 का पहला पोस्टर? कल होगा आधिकारिक ऐलान!
सुपरस्टार सनी देओल को लेकर काफी समय से चर्चा थी कि वो काफी धमाकेदार वापसी करने के मूड में है और इसके लिए उन्होने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल को चुना है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म गदर के बारे में जिसका ऐलान कल यानि 15 अक्टूबर को होने वाली है। हालांकि इस फिल्म का टाइटल क्या होगा ये किसी को नहीं पता है लेकिन इसका एक पोस्टर जरूर सनी देओल ने रिलीज कर दिया है।
इस पोस्टर की बात करें तो इसमें बड़े बड़े अक्षरों में लिखा है.. 2 और एक लाइन लिखा है.. The Katha Continue.. अब ये तो सभी को पता है कि गदर फिल्म का पूरा नाम 'गदर एक प्रेम कथा' था।

जैसे ही इसका ऐलान हुआ फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं और कुछ लोग हैं जो कि इसको ट्रोल कर रहे हैं। सनी देओल इस पोस्टर के साथ लिखा है..

सनी देओल का पोस्ट
'कुछ बहुत ही स्पेशल ऐलान करने वाले हैं जो कि मेरे दिल के काफी करीब है। कल 11 बजे, देखना ना भूले।' सनी देओल के इस पोस्ट के फैन ने लिखा है.. 'मजा आ गया है, जय हो देओल।' इसके अलावा एक फैन ने लिखा है.. 'द किंग ऑफ मास वापस आ रहा है।

सलाह दे रहे हैं फैंस
गदर 2' सनी देओल के इस ऐलान के बाद कुछ फैंस उनको सलाह दे रहे हैं। एक ने लिखा है.. 'सर, इतनी क्लासी फिल्म है वो, क्यों बरबाद कर रहे हो सीक्वल बना के.. सीक्वल फिल्मों का हाल आपने देख रखा है पहले ही।'

द्वितीय अध्याय का प्रारंभ
इसके अलावा एक यूजर लिखता है.. 'गदर के द्वितीय अध्याय का प्रारंभ होने जा रहा है।' गौरतलब है कि सनी देओल ने अब वापसी का ऐलान किया है तो जाहिर है फिल्म काफी दमदार साबित होने वाली है।

इंतजार करना पड़ेगा
हालांकि सनी देओल की इस फिल्म में अमीषा पटेल ही नजर आएंगी या फिर कोई और ये तो किसी तरह से खुला नहीं है। इसको लेकर फैंस को अभी काफी इंतजार करना पड़ेगा।

फिल्में फ्लॉप ही साबित हुई हैं
सनी देओल काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और अब ऐसा लग रहा है कि वो एक बड़ी वापसी की तैयारी कर चुके हैं। इसके पहले भी कई एक्टर्स ने सीक्वल में काम किया है और ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही साबित हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications