सनी देओल दमदार वापसी के लिए तैयार? आर बाल्की की थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर, पढ़िए डिटेल्स!
धीरे धीरे पूरे देश में सिनेमाघर फिर से खुलने की सुगबुगाहट सुनाई दे रही है सिने प्रेमी इससे काफी ज्यादा खुश भी हैं। ऐसे में लगातार किसी ना किसी तरह की खबर सामने आती है जो कि आने वाली फिल्मों से संबंधित होती है। लेकिन इस समय सुपरस्टार सनी देओल के फैंस के लिए एक खबर सामने आ रही है जो कि आपको काफी खुश करने वाली है। दरअसल सनी देओल एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आने वाले हैं।
जी हां काफी जल्दी एक फिल्म फ्लोर पर आएगी जिसको मशहूर निर्देशक आर बाल्की बना रहे हैं। पता चला है कि आर बाल्की की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी और इसमें सनी देओल लीड रोल में होंगे।

इसके अलावा फिल्म में दुलकर सलमान और पूजा भट्ट नजर आने वाली है। बता दें कि इस फिल्म को लेकर अभी किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और ना ही इसको लेकर किसी तरह का टाइटल फाइनल किया गया है। सनी देओल काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं।

2022 के शुरुआत में रिलीज
सनी देओल की इस फिल्म को लेकर खबर है कि ये काफी जल्दी फ्लोर पर आने वाली है। इस फिल्म के टाइटल का ऐलान भी फिल्म फ्लोर पर आने के पहले किया जाएगा। इसके अलावा रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म इसी साल बनेगी और साल 2022 के शुरुआत में रिलीज कर दी जाएगी।

कारवां एक्टर
दुलकर सलमान के साथ पहली बार सनी देओल किसी फिल्म का हिस्सा होंगे और इसके लिए साउथ से फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। कारवां एक्टर ने इरफान के साथ काम किया था और उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।

बड़ा नाम बनाया है
दुलकर सलमान ने काफी कम समय में बड़ा नाम बनाया है और उनके संजीदा अभिनय के लिए उनको जाना जाता है। वो लगातार किसी ना किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा रहते हैं। आर बाल्की की इस फिल्म में उनका होना काफी शानदार है।

सड़क 2 का हिस्सा बनी थीं
पूजा भट्ट भी काफी समय के बाद वापसी करने वाली है और इतना तो तय है कि वो सनी देओल के अपोजिट ही इस फिल्म में नजर आएंगी। इसके पहले वो अपनी बहन आलिया भट्ट के साथ फिल्म सड़क 2 का हिस्सा बनी थीं और फिल्म काफी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

शानदार निर्देशक हैं
आर बाल्की ने इस थ्रिलर के लिए काफी तैयारियां की हैं और वो एक शानदार निर्देशक हैं। इसके पहले भी कई फिल्मों को साथ वो अपने टैलेंट का परिचय दे चुके हैं। सनी देओल के साथ उनका आना कैसा होता है, ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











