सनी देओल ने मां प्रकाश कौर के लिए एयरपोर्ट पर किया ऐसा काम, लोगों ने बोला असली किंग VIDEO

सनी देओल अपने परिवार के काफी करीब हैं। पिता धर्मेंद्र के साथ तो कई बार सनी देओल अपना प्यार और सम्मान जाहिर कर चुके हैं। ऐसा बहुत कम ही मौका होता है जब सनी देओल अपनी मां प्रकाश कौर के साथ नजर आते हैं। पिछले साल लॅाकडाउन में सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।

जो कि इंटरनेट पर वायरल हो गई। वहीं अब सनी देओल का मां प्रकाश कौर के साथ एक वीडियो इंटरनेट पर बेहद पसंद किया जा रहा है। जिसमें मां प्रकाश कौर के प्रति सनी देओल की भावनाएं साफ नजर आ रही हैं।

Sunny deol,

दरअसल, धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर अपने बेटे सनी देओल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आयीं। इस तस्वीर में प्रकाश कौर ने ग्रे रंग का सूट पहन रखा है। साथ ही मास्क भी लगाया है। सनी देओल अपनी मां के पीछे चलते हुए नजर आ रहे हैं।

मां के दुप्ट्टे को संभालते हुए सनी देओल वीडियो

मां के दुप्ट्टे को संभालते हुए सनी देओल वीडियो

इस वीडियो में ये दिख रहा है कि सनी देओल पहले अपनी मां के साथ-साथ चलते हैं। इसके बाद जब मां प्रकाश कौर आगे चलते लगती हैं तो सनी देओल देखते हैं कि मां का दुप्ट्टा पीछे जमीन पर लहरा रहा है। इसे देखने के बाद सनी देओल अपनी मां के दुपट्टा को संभालते हुए नजर आते हैं। अपनी मां केदुप्ट्टे को उठाकर आगे की तरफ डालने की कोशिश करते हैं। मां के प्रति अपना केयर दिखाने के बाद सनी देओल की वीडियो में जमकर तारीफ हो रही है।

यूजर्स ने की सनी देओल की तारीफ

यूजर्स ने की सनी देओल की तारीफ

लोकप्रिय फोटोग्राफरविरल भयानी और बॅालीवुडpap ने ये वीडियो शेयर किया है। यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि सनी देओल का अपने मां के प्रति सम्मान देखकर हमारे दिल में उनके लिए इज्जत और बढ़ गई है। एक यूजर ने लिखा है कि किंग को बड़ा किया है। सनी देओल का मां के प्रति प्यार देखकर लोग उनके मुरीद हो गए हैं।

मां प्रकाश कौर के साथ सनी देओल

मां प्रकाश कौर के साथ सनी देओल

धर्मेंद्र ने साल 1957 में प्रकाश कौर से शादी की थी। सनी बड़े बेटे हैं। वह अपने पिता के साथ मां के भी बेहद करीब हैं। बहुत कम मौका ऐसा होता है जब सनी देओल अपनी मां के साथ मीडिया के सामने आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X