..................... Sunny deol actress Regina Cassandra Explained Difference Between Bollywood And South Cinema - Hindi Filmibeat

'मैं बिकाऊ नहीं, खुद को नहीं बेचूंगी', सनी देओल की इस एक्ट्रेस से गंदी डिमांड, हुई अनकंफर्टेबल

Regina Cassandra

Regina Cassandra Slams Bollywood: रेजिना कैसेंड्रा एक मशहूर अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उनको कई सारी तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी देखा जा चुका है। अब जल्दी ही उनको सुपरस्टार अजीत कुमार के साथ में फिल्म Vidaamuyarchi में देखा जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बॉलीवुड में काम करने के एक्सपीरियंस को साझा किया है। साथ ही उन्होंने साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बीच का अंतर भी बताया है।

साउथ में मिलता है ये फायदा

रेजिना कैसेंड्रा के अनुसार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लैंग्वेज बैरियर नहीं होता है क्योंकि यहां पर डबिंग को प्रेफर किया जाता है। लेकिन नॉर्थ में ऐसा नहीं किया जाता। एक्ट्रेस ने कहा कि "नॉर्थ इंडस्ट्री में भाषा को लेकर माफी नहीं दी जाती है और अगर आपको भाषा नहीं आती है तो आपको काम भी नहीं मिलेगा।"

साउथ मूवी होती है ज्यादा रूटेड

रेजिना कैसेंड्रा ने आगे कहा कि "साउथ इंडस्ट्री के अंदर ऐसा नहीं होता है और अगर आपको उनकी भाषा ठीक से नहीं आती है तब भी वह आपके साथ में काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मूवी ज्यादा रूटेड होती है और वही बॉलीवुड फिल्में अर्बन अपील होती हैं। मुझे बॉलीवुड में काम करते वक्त नेटवर्किंग इवेंट्स अटेंड करने के लिए कहा गया था।"

कास्टिंग एजेंट भी बहुत कम

अभिनेत्री ने आगे कहा कि "साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कॉन्सेप्ट नहीं होता है और वहां पर कास्टिंग एजेंट भी बहुत कम होते हैं। नेटवर्किंग पीआरओ या फिर मैनेजर्स ही हैंडल कर लेते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा कंपटीशन और सेल्स प्रमोशन होता है। मैं ऐसे इंसान बिल्कुल भी नहीं हूं जो काम के लिए खुद को बेच दे और उसके लिए लॉबिंग करें।"

फोर्स्ड नेटवर्किंग

रेजिना कैसेंड्रा का कहना है कि "मैंने सोचा कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो मुझे काम नहीं मिलने वाला है। फोर्स्ड नेटवर्किंग से मुझे अच्छा महसूस नहीं हुआ।" अगर हम अभिनेत्री के वर्क फ्रेंड की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनको सनी देओल के साथ में जाट फिल्म में देखा जाने वाला है और इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी देखे जाएंगे।

Read more about: regina cassandra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X