Sunny Deol पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने सुनाई दुख भरी दास्तां

Sunil Dharshan on Sunny Deol- सुपरस्टार सनी देओल इस वक्त चर्चा में है और उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल सनी देओल को लेकर एक फिल्ममेकर ने आरोप लगाया है और इसके बाद से वो खबरों का हिस्सा है। जी हां, सनी देओल पर एक निर्माता-निर्देशक सुनील दर्शन ने आरोप लगाया है कि उन्होने उनको धोखा दिया और फिल्म के पैसे वापस नहीं किए। सुनील दर्शन का कहना है कि ये बात साल 1996 की है जब सनी देओल की फिल्म अजय रिलीज हुई थी।
इस दौरान सनी देओल सुनील दर्शन के बीच क्रिएटिव मतभेद सामने आए थे। तभीसुनील दर्शन और सनी देओल के बीच गरमागरम बहस हुई थी और अभिनेका सेट से बाहर चले गए थे।
सनी देओल ऐसा गए कि वो कभी सेट पर वापस ही नहीं लौटे। यही कारण रहा है कि उनकी फिल्म अधूरी रह गई थी। फिल्ममेकर ने बताया कि उनके अंदर काफी अहंकार है।

फिल्म पूरी नहीं हुई
फिल्म पूरी नहीं हुई और इसको अधूरी ही रिलीज करना पड़ा। फिल्ममेकर की मानें तो इसको लेकर 25 साल तक कानून लड़ाई चली। एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होने बताया कि उस फिल्म का मुकदमा अभी भी जारी है।

सुनील दर्शन ने आरोप लगाया
सुनील दर्शन ने आरोप लगाया कि सनी देओल ने पैसे तो ले लिए थे लेकिन उनको वापस नहीं किया। बाद में उन्होने कहा कि पैसे मिले ही नहीं है। फिल्ममेकर का ये बयान काफी चर्चा में है और सनी देओल की तरफ से किसी भी तरह का रिएक्शन आना फिलहाल बाकी है।

पार्टी या अवॉर्ड शो पर जाना पसंद नहीं करते हैं
सनी देओल को लेकर मशहूर है कि वो काफी बोलते हैं और किसी भी पार्टी या अवॉर्ड शो पर जाना पसंद नहीं करते हैं। उनपर इस आरोप के बाद लोग काफी चौक गए हैं और फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर वो इस वक्त अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म का ऐलान हुआ था और तब से फिल्म की शूटिंग जारी है।

तस्वीरें साझा करते रहते हैं
सनी देओल कभी कभी इस फिल्म के सेट से तस्वीरें साझा करते रहते हैं। फिल्म में एक बार फिर से उनके साथ अमीषा पटेल नजर आने वालीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











