अहाना की शादी में सन्नी-बॉबी के आने की उम्मीद!
अहाना की मेंहदी की रस्म कल यानी 31 जनवरी को हेमा मालिनी के घर पर हुई। 1 फरवरी को अहानी की संगीत की रस्म आटीसी मराठा में रखी गयी है। उसके बाद 2 फरवरी को अहाना देओल की शादी भी आईटीसी मराठा होटल से होनी तय हुई है। अहाना देओल की शादी में उनकी बहन ईशा देओल एक डांस परफॉर्मेंस देने वाली हैं। खबरों के अनुसार ईशा देओल अपनी बहन की शादी में अपनी इकलौती ब्लॉबस्टर फिल्म धूम के गाने धूम मचा ले पर डांस करने वाली हैं। ईशा देओल की शादी बहुत ही सादे तरीके से और रीति रिवाजों के साथ हुई थी। बहुत ज्यादा शोर शराबा या बहुत भीड़ भाड़ नहीं इकट्ठा की गयी थी। लेकिन अहाना की शादी में काफी धूम धड़ाके की उम्मीद है।
इससे पहले पिछले ही साल ईशा देओल की शादी भी दिल्ली के एक बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ हुई थी। और अब इस साल हेमा मालिनी की छोटी बेटी की शादी भी हो जाएगी। अहानी की शादी के बाद हेमा मालिनी अपने बड़े से घर में काफी अकेला महसूस करेंगी। ईशा के बाद अब अपनी छोटी बेटी को भी विदा करने की सोचकर अभी से हेमा मालिनी काफी उदास हैं। लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी दोनों बेटियों ने अपने लिए काबिल वर चुने हैं।


Click it and Unblock the Notifications












