..................... Esha's Marriage revealed the reality of deol family. - Hindi Filmibeat

ईशा की शादी ने दिखाई देओल परिवार की हकीकत

Esha Deol
हाल ही में देओल परिवार की बेटी ईशा देओल की शादी पूरे हफ्ते सुर्खियों में छाई रही। मुम्बई के प्रसिद्ध कारोबारी भरत तख्तानी के साथ 29 जुलाई को ईशा ने इस्कॉन मंदिर में साथ फेरे लिए। लेकिन शादी से लेकर रिसेप्शन तक में कहीं भी सनी या बॉबी का कोई अता पता नहीं था।

ईशा की शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां नज़र आईं साथ ही रिसेप्शन में भी कई दिग्गज नई नवेली जोड़ी को अपनी शुभकामनाएं देते नज़र आए। बच्चन परिवार से अमिताभ और अभिषेक साथ में मनोज कुमार और सायराबानो और फरदीन खान इस शादी को और भी यादगार बनाने के लिए मौजूद थे, यहां तक की सलमान खान भी अपनी फिल्म की शूटिंग से समय निकालकर हेमा के निमंत्रण को स्वीकार कर रिसेप्शन में आए। लेकिन इन सभी के बावजूद ईशा के दोनों भाई और धर्मेंद्र के बेटे सनी और बॉबी इस शादी से जुड़े किसी भी समारोह का हिस्सा नहीं बने।

हलांकि धर्मेंद्र ने संगीत, शादी और रिसेप्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई लेकिन बारातियों के स्वागत से लेकर शादी की तस्वीरों तक किसी में भी धर्मेंद्र की कोई भूमिका नहीं रही। शादी की तस्वीरों को देखें तो साफ साफ नज़र आता है कि किस तरह हर एक जगह सिर्फ हेमा ही नज़र आई हैं।

ईशा की शादी में सनी और बॉबी के ना आने की वजह बताने हर कोई कतरा रहा है। ज्ञात हो कि सनी और बॉबी दर्मेंद्र की पहली पत्नी के बेटे हैं। शोले की बसंती हेमा से प्यार होने के बाद धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर हेमा से शादी कर ली थी। शुरुआत से ही इन दोनों परवारों में किसी भी प्रकार का कोई मेल जोल नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X