जिस्म 2 के लिए परफेक्ट हैं सन्नीः महेश भट्ट

'जिस्म' के अगले भाग के लिए महेश भट्ट काफी समय से एक्ट्रस की तलाश कर रहे थे। इसके लिए मल्लिका शेरावत, बिपाशा बसु से भी बात की गई, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर में महेश सन्नी लियोन के पास पहुंचे जो एक पॉर्न स्टार हैं और इस समय वो बिग बॉस के घर में रह रही हैं।
इससे पहले कि कोई सन्नी के पास पहुंचे महेश खुद सन्नी के पास पहुंच गये। उन्होंने सारे दर्शकों के सामने सन्नी के सामने फिल्म करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सन्नी के रोल के बारे में ज्यादा बातें की। इस बात का खास ख्याल रखा कि स्टोरी का किसी को भी पता ना चले।
सन्नी के अलावा महेश भट्ट बिग बॉस के सभी घर वालों से मिलें। उन्होंने इस घर में रहने के कारण उत्पन्न हो रहे तनाव और मानवीय व्यवहार के बारे में भी बातें की।
आपको बता दें कि महेश भट्ट ने इसके पहले भी फिल्म 'कलयुग' में काम करने के लिए सन्नी को अप्रोच किया था। लेकिन उस वक्त सन्नी ने ऑफर ठुकरा दिया था। लेकिन अब सन्नी भी बॉलीवुड में कैरियर बनाने के बारे में काफी सिरियस हैं।
भट्ट की माने तो सन्नी बेहद सुलझी हुई इंसान हैं। वे ना केवल दिखने में सुंदर हैं बल्कि उनका दिल भी बहुत बड़ा है। 'जिस्म 2' में वे लीड रोल निभाएंगी। इस फिल्म में एक सीमा तक ही न्यूडीटी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











