सन्नी को स्टंट करते करते लगी चोट, फैन्स परेशान!
सन्नी लियोन की फिल्म टीना एंड लोलो में सन्नी लियोन के साथ करिश्मा तन्ना मुख्य भूमिका में हैं। करिश्मा तन्ना और सन्नी लियोन दोनों ने ही टीना एंड लोलो फिल्म में काफी स्टंट किये हैं। फिल्म की पूरी टीम सन्नी और करिश्मा के इन एक्शन स्टंट को देखकर काफी खुश है। सन्नी लियोन भी अपनी इस एक्शन फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं वो चाहती हैं कि उनकी ये फिल्म लोगों को बेहद पसंद आए। ताकि उनके बॉलीवुड करियर को और ऊंचाई मिल सके।
सन्नी लियोन के फैन्स का कहना है कि सन्नी को अपना ध्यान रखना चाहिए। फिल्म की शूटिंग तो होती ही रहेगी लेकिन स्वास्थ्य से बढ़कर और कुछ नहीं है। सन्नी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। अभी तो उन्हें और भी बहुत काम करना है। हालांकि सन्नी को कोई बहुत बड़ी या गंभीर चोट नहीं आई है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अगर सन्नी ने ध्यान नहीं रखा तो ये चोट गंभीर भी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications












