प्रिया सचदेव पर बुरी तरह भड़की संजय कपूर की मां- शादी के तीन महीने बाद ही कर दी मेरी ऐसी हालत

Sunjay Kapur Mother Rani Kapur

Sunjay Kapur Mother Rani Kapur: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की हुई असमय मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने जहां दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है तो वहीं अब इस मामले में संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी अपनी बहू प्रिया सचदेव और उनकी वसीयत को लेकर उनकी नीयत पर कई गंभीर आरोप मंडे हैं। संजय की मां ने बहू प्रिया सचदेव पर सारी प्रॉपर्टी हड़पने तक के आरोप लगा दिए हैं।

बॉलीवुड शादीज की मानें तो संजय कपूर की मां रानी कपूर ने कोर्ट में कहा- मेरा बेटा आज मुझे बिना छत के छोड़ गया? मैं 80 साल की हूं। आज मेरे पास कुछ भी नहीं है। मैंने वसीयत के बारे में पूछते हुए कम से कम 15 ईमेल लिखे हैं, दस्तावेज क्या हैं? एक शब्द भी मुझे नहीं बताया गया है। मुझे बताया गया है कि मेरे ईमेल अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है। ये सरासर गलत है। 10,000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मेरी होनी चाहिए थी।'

रानी कपूर ने आगे बहू प्रिया सचदेव पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा- 'मिस सचदेव आती हैं और शादी के तीन महीने के अंदर ही सब कुछ खत्म हो जाता है? मेरा बेटा आज मुझे बेसहारा छोड़ गया है। मैं रानी कपूर हूं। वसीयत के बारे में, ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि सोना कॉमस्टार की संपत्तियां बेची जा चुकी हैं। हमें नहीं पता कि इसे किसने बेचा। 500 करोड़ रुपए के शेयर सिंगापुर की एक संस्था को बेचे गए। मेरे साथ कोई भी दस्तावेज शेयर नहीं किए गए।'

बता दें कि 12 जून को यूके में पोलो खेलते हुए संजय कपूर को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक संजय कपूर की नेटवर्थ 10300 करोड़ थी। संजय कपूर ऑटो कम्पोनेंट मेकर सोना कॉमस्टार के चेयरपर्सन थे। ब्लूमबर्ग की मानें तो सोना कॉमस्टार की मार्केट वैल्यू 31000 करोड़ रुपए है।

Read more about: karisma kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X