सौतन करिश्मा कपूर से इतनी ज्यादा अमीर हैं प्रिया सचदेव, है इतनी दौलत की जीरो भी पड़ जाएंगे कम...

Sunjay Kapur-Priya sachdev- Karisma Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी नीजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का जब से निधन हुआ है तब प्रॉपर्टी विवाद को लेकर करिश्मा और प्रिया सचदेव चर्चाओं में बनी हुई हैं। अभी तक 30 हजार करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर संजय कपूर की मां ने सवाल उठाया था और अपना हिस्सा मांगा था वहीं अब करिश्मा कपूर और उनके बच्चे भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने ने भी कोर्ट में अपने हक के लिए याचिका दायर की है।

हालांकि कोर्ट का अभी तक कोई फैसला नहीं आया है, लेकिन तब से ही प्रिया सचदेव और उनकी प्रॉपर्टी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं की कितनी अमीर हैं प्रिया कैसी है लाइफ स्टाइल चलिए जानते हैं प्रिया और करिश्मा कपूर की नेटवर्थ में कितना है अंतर।

कितनी है करिश्मा कपूर की नेटवर्थ

बात पहले संजय कपूर की पहली पत्नी करिश्मा कपूर की करें तो करिश्मा कपूर कम अमीर नहीं हैं। करिश्मा कपूर खानदानी अमीर हैं। कपूर फैमिली अपनी रईसी और शानदार लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती है। चूंकी करिश्मा भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं इसलिए वह अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल पर खास ध्यान देती है। यही वजह है कि 51 की उम्र में भी करिश्मा बहुत ही खूबसूरत दिखती हैं।

करिश्मा की नेटवर्थ की बात करें तो एलिमनी में तो उन्हें 70 करोड़ रुपये मिले थे। 14 करोड़ के बॉन्ड जिसपर उन्हें 10 लाख का ब्याज मिलता है। वहीं करिश्मा की कुल नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा कपूर 210 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।

कपूर खानदान से भी अमीर हैं प्रिया सचदेव

वहीं बात प्रिया सचदेव की करें तो करिश्मा कपूर की सौतन, सोना कॉमस्टार की गैर-कार्यकारी निदेशक के पद पर रहने वाली प्रिया की खुद की भी कंपनी है जिसका नाम TSG इंटरनेशनल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड है इसके अलावा वह रॉक एन शॉप नाम की लग्जरी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म की सह-संस्थापक भी रह चुकी हैं। प्रिया ऑरियस इन्वेस्टमेंट की निदेशक भी रह चुकी हैं। वहीं प्रिया की नेटवर्थ की बात करें तो फोर्ब्स के मुताबिक संजय कपूर की मृत्यु के समय उनकी नेटवर्थ 10, 300 करोड़ रुपये थी। इस रकम को देखकर आप समझ सकते हैं कि प्रिया कितनी अमीर है। वह बॉलीवुड के सबसे अमीर खान शाहरुख खान 7700 करोड़, और कपूर खानदान की नेटवर्थ से भी ज्यादा अमीर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X