करिश्मा कपूर और बच्चों को हर महीने पर इतनी मोटी रकम ट्रांसफर करते थे संजय कपूर, मौत के बाद सौतन का कलेश

Karisma Kapoor Sunjay Kapur Alimony And Allowances: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद इन दिनों सौतन करिश्मा कपूर और प्रिया सचवेद के बच्चों में संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर ड्रामा पनप उठा है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रॉपर्टी के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार समायरा और किआन ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है जिसमें 21 मार्च 2025 की वसीयत को उन्होंने संदिग्ध, जाली और फर्जी बताया है।
करिश्मा कपूर के बच्चों ने याचिका में प्रिया कपूर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 7 हफ्ते तक संजय कपूर की वसीयत छुपाकर रखी। दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी में समायरा और किआन ने पिता संजय कपूर की संपत्ति में 20-20 प्रतिशत हिस्से की मांग भी की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल अर्जी में विवाद सुलझने तक सभी संपत्तियों को फ्रीज करने की मांग की है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने भले ही अपने राहें अलग कर ली थीं लेकिन वो अपने बच्चों के लिए कहीं ना कहीं जुड़े हुए थे। संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी। तमाम मतभेदों के कारण दोनों ने साल 2014 में अलग होने का फैसला लिया और 2016 में करिश्मा और संजय का डिवोर्स फाइनल हो गया था।
दोनों ने तलाक के समय एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। इनका तलाक बहुत सुर्खियों में रहा था। तलाक के बाद भी बच्चों से मिलने के लिए संजय अक्सर मुबंई जाते थे। बच्चों के पेरेंट्स अलग हो गए थे लेकिन संजय दोनों का ध्यान रखते थे। वो उनके लिए हर महीने पैसे भेजते थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर को संजय से तलाक के बाद एक आलीशान बंगला मिला था और उन्होंने 14 करोड़ के बॉन्ड दोनों बच्चों के नाम खरीदे थे। संजय और करिश्मा का रिश्ता बहुत ही खराब मोड़ पर आकर खत्म हुआ था।
करिश्मा और संजय के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। दोनों ही बच्चों से संजय कई बार मिलने आते थे। वो अपने बच्चों का खर्चा भी उठाते थे। बच्चों की परवरिश और उनके खर्चे के लिए संजय करिश्मा को 10 लाख रुपये हर महीने दिया करते थे।
करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। इन दोनों का एक बेटा है। वहीं प्रिया की भी ये दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी विक्रम से हुई थी। जिससे उनकी एक बेटी है। वो बच्ची अपनी मां के साथ ही रहती है।


Click it and Unblock the Notifications





