कौन है संजय कपूर की सौतेली बेटी ? पिता की मौत के बाद रखा 'कपूर' सरनेम, संपत्ति विवाद के बीच हैं चर्चाओं में...

Sunjay kapur

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत इसी साल 12 जून को पोलो मैच खेलते हुए हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर को मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ा था जिस वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। 53 वर्षीय नामी बिजनेसमैन संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी प्रॉपर्टी को लेकर जमकर विवाद छिड़ा हुआ है। संजय कपूर की प्रेयर मीट भी नहीं हो पाई थी उससे पहले ही घर में 30 हजार करोड़ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद छिड़ गया था।

प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पत्नी प्रिया हैं चर्चाओं में

इस करोड़ों की प्रॉपर्टी विवाद को लेकर संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव खास चर्चाओं में आईं उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर प्रिया सचदेव से नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर कर लिया था। सिर्फ इतना ही नहीं प्रिया ने खुद का नाम तो बदला ही उन्होंने अपने पहले पति की बेटी सफीरा चटवाल का भी सरनेम बदलकर 'सफीरा कपूर' कर दिया था। बता दें कि 30 हजार करोड़ प्रॉपर्टी विवाद के बीच प्रिया का अपना और सफीरा का नाम बदलना लोगों को हजम नहीं हुआ।

क्या संजय कपूर ने लिया था सफीरा को गोद ?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय कपूर ने सफीरा को गोद ले लिया था, लेकिन फिर भी वह अपने पिता विक्रम का सरनेम चटवाल ही इस्तेमाल करती थीं, लेकिन जब से संजय कपूर की मौत हुई है तब से उन्होंने कपूर लगाना शुरू कर दिया है जो फिलहाल काफी चर्चाओं में बना है। हालांकि फिल्मीबीट इसकी पुष्टी नहीं करता है कि संजय कपूर ने सफीरा को गोद लिया था या वह उत्तराधिकारी हो सकती हैं।

कौन है सफीरा क्या करती हैं पढ़ाई

सफीरा फिलहाल इंग्लैंड के मार्लोबोरो कॉलेज में पढ़ रही हैं। सफीरा भारत में किन्नर समुदाय के साथ हो रहे बर्ताव को देख प्रेरित हुईं और इस समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने प्रोजेक्ट राइट्स की शुरुआत की। बता दें कि सफीरा की उम्र अभी 19 साल है, लेकिन वह अपनी मां की तरह ही खूबसूरत हैं। सफीरा का संजय कपूर के साथ काफी अच्छा बॉन्ड था। वह हर इवेंट पर हर पार्टी और डिनर पर संजय और प्रिया के साथ जाया करती थीं।

More from Filmibeat

Read more about: trending news priya sachdev
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X