करिश्मा कपूर के सपोर्ट में आईं संजय कपूर की बहन मंदिरा, प्रिया सचदेव पर भड़कीं, वसीयत को लेकर किया बड़ा खुलासा

जब से संजय कपूर का निधन हुआ है तब से लगातार घर परिवार में वसीयत को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। बता दें कि संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था। संजय कपूर की प्रेयर मीट भी नहीं हो पाई थी कि घर में 30 हजार करोड़ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद छिड़ गया। बता दें कि इस मामले में करिश्मा कपूर के बच्चे भी शामिल हैं। करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपना हक मांगने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। करिश्मा के बच्चों का कहना है कि वसीयत से छेड़छाड़ की गई है और जो भी उनका हक का पैसा है जो उनके पिता ने उनके के लिए किया था वह उन्हें मिलना चाहिए।
सफीरा संजय की बेटी कब हो गई ?
वहीं हाल ही में संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर ने इस विवादित मुद्दे पर बात की। एक पॉडकास्ट में मंदिरा कपूर सीधे-सीधे प्रिया सचदेव पर आरोप लगाती हैं। वह कहती हैं कि प्रिया भाई संजय कपूर के वंश को मिटाने अपने और विक्रम चटवाल के बच्चे सफीरा और अजारियस को वसीयत में संजय कपूर के बच्चे दिखाया है। उनका कहना है कि प्रिया ने वसीयत में सफीरा को संजय कपूर की बेटी लिखवाया है। जबकि वास्तविकता तो यह है कि सफीरा नहीं बल्कि समायरा संजय कपूर की बेटी है। सफीरा सौतेली बेटी है और सफीरा के बायोलॉजिकल पिता अभी जिंदा हैं।
वसीयत पर सिर्फ तीन लोगों का नाम कैसे
मंदिरा आगे यह कहती हैं कि भले ही संजय कपूर अपनी सौतेली बेटी सफीरा से प्यार करते हों, लेकिन उनकी खुद की बेटी तो समायरा ही है। तो उसका हक मत मारो। सफीरा को संजय कपूर की बेटी मत बोले वह सौतेली बेटी है। मंदिरा ने कहा कि संजय कपूर की वसीयत जो दिल्ली हाईकोर्ट में प्रिया ने पेश की है वह पूरी तरह से संदिग्ध है क्योंकि उस वसीयत में सिर्फ प्रिया सफीरा और अजारियस का नाम ही मेंशन है। बस तीन लोग कैसे ? संजय कपूर के बाकी दो बच्चों का नाम क्यों नहीं है।
प्रिया पर भड़कीं मंदिरा
मंदिरा ने आगे कहा कि तुम पूरे परिवार को बेदखल कर सकती हो। तुमने परिवार में ही चोरी की है। ये हमारा है तुम्हारा नहीं। तुमने किया ही क्या है ? तुमने शादी की बच्चा किया और सब तुम्हारा हो गया ? सबको ऐसे ही कर लेना चाहिए फिर तो।


Click it and Unblock the Notifications











