प्रॉपर्टी विवाद के बीच संजय कपूर की बहन ने एक्स भाभी करिश्मा कपूर को लेकर किया बड़ा खुलासा, कह दी ये बात...

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और 53 वर्षीय बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत 12 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी। उनकी अचानक मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया था। संजय कपूर की प्रेयर मीट भी नहीं हो पाई थी। उससे पहले ही घर में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद छिड़ गया था। वहीं यह सवाल भी खड़ा हुआ कि मोबिलिटी टेक कंपनी को कौन संभालेगा। इस सिलसिले में संजय कपूर की मां का बयान भी सामने आया था, लेकिन भाई की मौत के 2 महीने बाद बहन मंधीरा कपूर ने एक्स भाभी करिश्मा कपूर को लेकर एक बयान दिया है।
एक्स भाभी से बात करती हैं संजय कपूर की बहन
मीडिया इंटरव्यू के दौरान संजय कपूर की बहन मंधीर ने एक्स भाभी करिश्मा कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि- 'इस बात के लिए मुझे उनकी तारीफ करनी होगी। उन्होंने परिवार को एक रखने में बहुत अच्छा काम किया है। मैं हमेशा ही उनकी सराहना करती हूं। उनका बच्चों के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड है। उम्मीद करते हैं कि हम इसे आगे बढ़ा पाएंगे और परिवार को फिर से एक बना पाएंगे।'
करिश्मा की होती है प्रिया से बात
मंधीरा से यह भी पूछा गया कि क्या वह करिश्मा से संपर्क में रही हैं संजय कपूर की मौत से पहले और बाद में भी। इसपर जवाब देते हुए मंधीरा ने कहा- हां, बिल्कुल मुझे यकीन है कि वह प्रिया सचदेव से भी संपर्क में हैं। सच बताऊं तो हम सभी के बीच के रिश्ते अच्छे हैं। बच्चे अकसर यहां आकर मां से मिलते हैं। हम सभी कनेक्ट रहते हैं। इसका मतलब फैमिली में झगड़ा नहीं है।
करिश्मा को तलाक से समय दिए थे इतने पैसे
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर की संजय कपूर से शादी साल 2003 में हुई थी और साल 2016 में उनका तलाक हो गया था। 10 साल शादी के रिश्ते में रहने के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। एलिमनी में ही संजय कपूर ने बच्चों के नाम पर कुछ प्रॉपर्टी और शेयर कर दिए थे। साथ ही 10 लाख रुपये महीने के तय किए गए थे। वहीं दोनों के तलाक के बाद ही संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











