संजय कपूर की मौत के बाद प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रहीं करिश्मा कपूर? मां ने कहा- 'मुझसे जबरदस्ती साइन करवाए'

Sunjay Kapur

Sunjay Kapur property dispute: बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन को एक महीना हो चुका है, लेकिन उनके जाने के बाद उनकी करोड़ों की संपत्ति को लेकर परिवार में बड़ा विवाद शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कॉन्ट्रोवर्सी लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर है।

रानी कपूर का दावा- 'मैं ही असली मालिक'

India.com की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दावा किया है कि वो सोना ग्रुप की सबसे बड़ी हिस्सेदार हैं और वही संपत्ति की असली मालिक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग परिवार की संपत्ति और विरासत को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। रानी कपूर ने साफ कहा कि उन्होंने किसी को भी सोना ग्रुप का प्रतिनिधि नहीं बनाया है।

करिश्मा कपूर ने भी ठोका दावा?

जागरण की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी इस प्रॉपर्टी में अपना हक मांग रही हैं। हालांकि, अभी तक करिश्मा या उनकी टीम की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। ये मामला धीरे-धीरे और बड़ा होता दिख रहा है।

रानी कपूर के बैंक खाते पर रोक

रानी कपूर ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उनका बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है, जिससे उन्हें पैसों की तंगी हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संजय की मौत के बाद, जब वो इमोशनली बहुत कमजोर थीं, तब उन्हें डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने के लिए मजबूर किया गया।

रानी कपूर ने सेबी, डायरेक्टर्स और शेयरहोल्डर्स को चिट्ठी लिखते हुए यह चिंता जताई कि जरूरू फैसले बिना उनकी जानकारी के लिए जा रहे हैं। उन्होंने संजय की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के कंपनी बोर्ड में शामिल होने पर भी आपत्ति जताई।

करिश्मा और संजय का तलाक समझौता

आपको बता दें, करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2003 में शादी की थी और 2016 में तलाक हो गया था। तलाक के समय संजय ने अपने बच्चों के नाम से 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड लिए थे, जिस पर सालाना 10 लाख रुपये ब्याज मिलता है। बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी और संजय को उनसे मिलने का अधिकार मिला था। मुंबई में एक प्रॉपर्टी भी करिश्मा को सौंप दी गई थी।

संजय कपूर की नेटवर्थ

संजय कपूर साल 2002 में फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए थे। उनके पास लगभग 12 अरब डॉलर (करीब 10,300 करोड़ रुपये) की संपत्ति थी। उनका मुख्य बिजनेस सोना कॉमस्टार था, जो भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, चीन, मैक्सिको और सर्बिया जैसे देशों में भी फैला हुआ है। इस कंपनी में 5,000 से ज्यादा लोग काम करते हैं।

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X