प्रॉपर्टी मामले में दिल्ली HC के इस फैसले से करिश्मा कपूर के बच्चों की मौज, पस्त हुई सौतन प्रिया की हालत
Sunjay Kapur Property Case: दिवंगत संजय कपूर की प्रॉपर्टी विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामला सौतन प्रिया कपूर से हटकर करिश्मा कपूर के बच्चों के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट से करिश्मा कपूर के बच्चों को बडी राहत मिली है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने करिश्मा के बच्चों की अर्जी पर अंतरिम रोक की इजाज़त दी। हाईकोर्ट ने कहा कि प्रिया कपूर को बच्चों द्वारा उठाए गए शक को दूर करना चाहिए। अब प्रिया कपूर किसी भी प्रॉपटी को ना तो बेच सकती हैं और ना ही ट्रांसफर कर सकती हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर के दो बच्चों की अंतरिम रोक की अर्जी को मंज़ूरी दे दी है। उनकी सौतेली मां, प्रिया कपूर को संजय कपूर द्वारा छोड़ी गई संपत्ति को खत्म करने से रोक दिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय कपूर की मौत के बाद सामने आई उनकी विल से विवाद हो गया है। इस विल में सभी कुछ प्रिया सचदेव के नाम देखकर संजय कपूर की मां और करिश्मा कपूर के बच्चे अपना हक मांगने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे और मामला कोर्ट में चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications