Sunjay Kapur property dispute: सास vs बहू की जंग! Rani Kapur ने Priya Sachdev को ट्रस्ट से हटाया, मचा हड़कंप

Rani Kapur vs Priya Sachdev: देश के चर्चित कारोबारी परिवार कपूर फैमिली में इस समय बड़ा विवाद सामने आया है। खबर है कि Rani Kapur ने अपनी बहू और संजय कपूर की विधवा Priya Sachdev को RK फैमिली ट्रस्ट से हटाने का फैसला लिया है, जिससे मामला और भी गरमा गया है।

Rani Kapur vs Priya Sachdev

RK Family Trust Dispute: क्या है पूरा मामला?

यह विवाद दिवंगत बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर कए एक्स पति Sunjay Kapur की प्रॉपर्टी और फैमिली ट्रस्ट को लेकर शुरू हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी कपूर ने आरोप लगाया है कि उनकी जानकारी के बिना एक फैमिली ट्रस्ट बनाया गया, जिसके जरिए उनकी प्रॉपर्टी और राइट्स के छेड़खानी की गई। उन्होंने अदालत में याचिका दाखिल कर इस ट्रस्ट को गैरकानूनी और धोखाधड़ी से बना बताया है।

Priya Sachdev Removed as Trustee: क्यों लिया गया यह फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी कपूर ने अपनी बहू Priya Sachdev को ट्रस्ट से हटाने का कदम उठाया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दोनों के बीच पहले से ही संपत्ति और ट्रस्ट को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है। रानी कपूर का कहना है कि ट्रस्ट के जरिए उनकी प्रॉपर्टी पर कंट्रोल पाने की कोशिश की गई, जबकि दूसरी तरफ प्रिया सचदेव इन आरोपों को गलत बता रही हैं।

Delhi High Court Case: कोर्ट में पहुंचा परिवारिक विवाद

यह पूरा मामला अब Delhi High Court तक पहुंच चुका है। कोर्ट ने इस केस में नोटिस जारी किया है दोनों पक्षों को जवाब देने के लिए कहा गया है। साथ ही कोर्ट ने इस विवाद को मेडिएशन से सुलझाने की सलाह भी दी है। यह दिखाता है कि मामला सिर्फ परिवारिक नहीं, बल्कि कानूनी रूप से भी काफी मुश्किल हो चुका है।

30,000 करोड़ की संपत्ति पर जंग!

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विवाद हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति और कारोबारी हिस्सेदारी से जुड़ा है। संजय कपूर के निधन के बाद यह विवाद और तेज हो गया, जिसमें परिवार के कई सदस्य अपने-अपने अधिकारों का दावा कर रहे हैं। करिश्मा कपूर के बच्चे भी अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की प्रॉपर्टी में अपना हक मांग रहे हैं।

Family Feud: सास-बहू की लड़ाई बनी सुर्खियों का केंद्र

इस पूरे मामले ने एक बार फिर हाई-प्रोफाइल परिवारों के अंदर चल रहे विवादों को उजागर कर दिया है। एक तरफ मां अपने हक की लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ बहू अपने अधिकारों को लेकर कोर्ट पहुंची हैं। इस टकराव ने इसे एक हाई-वोल्टेज फैमिली ड्रामा बना दिया है।

अभी और बढ़ सकता है विवाद

रानी कपूर द्वारा प्रिया सचदेव को ट्रस्ट से हटाने के फैसले ने इस विवाद को और तेज कर दिया है। अब सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी है, जो तय करेगा कि आखिर इस बड़े कारोबारी साम्राज्य पर किसका अधिकार होगा। आने वाले दिनों में यह केस और भी बड़े खुलासे कर सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X