दूसरे बच्चे की डिलिवरी के चार महीने बाद ससुराल में करिश्मा कपूर की कर दी गई ऐसी हालत

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर इन दिनों अपने दिवंगत एक्स हसबैंड संजय कपूर की वसीयत को लेकर न्यूज़ में आ गई हैं। करिश्मा कपूर भले ही अब फिल्मों में कुछ ज्यादा नजर नहीं आती है लेकिन इसके बावजूद उनके खूबसूरती का हर कोई कायल है। लेकिन आपको बता दें कि करिश्मा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
एक वक्त हुआ करता था जब अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के प्यार के चर्चे हुआ करते थे और बताया तो यह भी जाता है कि दोनों की सगाई तक हो गई थी। लेकिन कुछ मतभेदों के चलते दोनों का रिश्ता टूट गया और बाद में करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में शादी रचा ली थी। दोनों ने साल 2003 में शादी रचाई। हालांकि शादी के 13 साल बाद यानी कि साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया और इस दौरान दोनों ने कोर्ट में एक दूसरे के खिलाफ कई सारे बयान दिए।
करिश्मा कपूर ने तलाक के वक्त अपने ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए और बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने यह दायर याचिका में कुछ ऐसी वजहें भी बताई थी। इसी दौरान करिश्मा कपूर ने इस बात का भी खुलासा किया कि जुलाई 2010 में उन्होंने अपनी शादी को बचाने के लिए यूके का एक ट्रिप प्लान कर लिया था।
लेकिन करिश्मा कपूर के बेटे की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी और उसके बीमार होने के चलते एक्ट्रेस ने इस ट्रिप को कैंसिल कर दिया था। करिश्मा कपूर ने इस पर खुलकर बात करते हुए कहा था कि "इस बात से संजय काफी ज्यादा नाराज हो गए थे और उन्होंने मुझको अकेला छोड़ने का फैसला लिया जिससे कि मैं अपने 4 महीने के बेटे की देखभाल कर सकूं। उनको प्रिंस विलियम के साथ में वहां पर पोलो खेलने जाना था।"
करिश्मा कपूर ने इसी के आगे यह भी बताया कि "जब मैं उनको वहां पर ज्वाइन कर लिया तो देर रात तक वह बाहर रहा करते थे। जब मैं सुबह 6:00 अपने बेटे को फीड करवाने के लिए उठती थी तो वह घर लौट करते थे।" हालांकि अब आपको बता दें कि करिश्मा कपूर अपनी जिंदगी में खुश है और अपने दोनों बच्चों की अच्छे से देखभाल और परवरिश कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications