संजय कपूर की वसीयत पर प्रिया ने किया कब्जा तो बहन मंदीरा ने भी खेला दांव, करिश्मा के बच्चों के लिए किया ये काम

Sunjay Kapur

Sunjay Kapur inheritance battle: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनका परिवार बड़े विवाद में उलझ गया है। खबरों के मुताबिक, करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर अब परिवार के बीच कानूनी जंग छिड़ चुकी है।

करिश्मा के बच्चों का आरोप

करिश्मा कपूर की बेटी समायरा और बेटे कियान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। दोनों का आरोप है कि उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर ने वसीयत में हेरफेर कर खुद को अकेली वारिस बना लिया और उन्हें पूरी तरह संपत्ति से अलग कर दिया गया।

संजय की बहन मंदीरा कपूर का सपोर्ट

इस मामले में अब संजय कपूर की बहन मंदीरा कपूर आगे आई हैं और उन्होंने करिश्मा के बच्चों को सपोर्ट किया है। मंदीरा का कहना है कि यह स्थिति परिवार के लिए बेहद दर्दनाक है क्योंकि वे संजय की मौत का गम भी ठीक से नहीं मना पाए।

कौन हैं मंदीरा कपूर?

मंदीरा कपूर एक जानी-मानी बिजनेसवुमन हैं और SMIC Autoparts Pvt. Ltd. की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यह कंपनी 2012 में शुरू हुई थी और इसका हेड ऑफिस लंदन में है। मंदीरा, दिवंगत उद्योगपति डॉ. सुरिंदर कपूर और रानी सुरिंदर कपूर की बेटी हैं। उनकी शादी ल्यूक स्मिथ से हुई है और उनके दो बच्चे हैं- नाइना और जैवी।

उनकी एक बहन और भी हैं, जिनका नाम सुपरना मोटवानी है। मंदीरा ने पहले माना था कि उनका और संजय का पिछले चार सालों से मनमुटाव था, लेकिन उन्होंने इसे 'भाई-बहन की बचकानी लड़ाई' बताया था।

'हमें शोक मनाने का भी समय नहीं मिला'

मंदीरा ने मीडिया से बातचीत में कहा- "संजय के जाने के बाद से हम परिवार वाले बहुत परेशान हैं। यह सब किसी बुरे सपने जैसा लग रहा है। हमें अपने भाई का गम मनाने तक का मौका नहीं मिला क्योंकि संपत्ति का मामला लगातार हमारे सामने रखा जा रहा है।"

बच्चों को वसीयत से अलग करना चौंकाने वाला

मंदीरा का कहना है कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि संजय के बच्चों को वसीयत से अलग कर दिया गया है। उन्होंने कहा- "संजय का अपने बच्चों से गहरा रिश्ता था। जो भी उन्हें जानता है, वह यह सुनकर हैरान होगा कि समायरा और कियान को वसीयत से बाहर कर दिया गया और सिर्फ प्रिया को वारिस बना दिया गया।"

मां से जबरन दस्तखत करवाने का दावा

मंदीरा ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संजय की मौत के बाद उनकी मां को कमरे में बंद कर जबरन कागजों पर साइन करवाए गए। उन्होंने बताया- "मैं वहां मौजूद थी और दरवाजा पीट रही थी, लेकिन मुझे पता नहीं चल रहा था कि अंदर क्या हो रहा है। मां बहुत ग़म की हालत में थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्होंने कागजों पर साइन कर दिए, लेकिन उन्हें पता ही नहीं था कि वह डॉक्यूमेंट्स क्या थे। तब से हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने किस पर साइन किए, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।"

More from Filmibeat

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X