Sanjay Kapur की मौत पर फूट-फूटकर रोई तीसरी पत्नी, छाती पीट-पीट कर जाहिर किया अपना दुख

Sanjay Kapur Funeral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेस टाइकून संजय कपूर का 19 जून को नई दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उनकी मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव बेहद गमगीन नजर आईं। यह उनकी पति के निधन के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस थी।
सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें प्रिया सचदेव सफेद कपड़ों में रोती हुई दिखाई दीं। अपने पति की अंतिम विदाई के वक्त वो अपने आंसू रोक नहीं सकीं।
कौन थे संजय कपूर?
संजय कपूर मशहूर ऑटोमोटिव कंपनी Sona Comstar के चेयरमैन थे। उन्होंने ऑटो इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया था। उनका निधन 12 जून को ब्रिटेन में पोलो खेलते समय हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घुड़सवारी करते वक्त एक मधुमक्खी गलती से उनके गले में चली गई, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और इसी घबराहट में उन्हें हार्ट अटैक आ गया। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
अंतिम संस्कार में कौन-कौन शामिल था?
अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर, उनके बच्चे कियान और समायरा, बहन करीना कपूर खान और जीजा सैफ अली खान भी शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से संजय को अंतिम विदाई दी।
प्रार्थना सभा की जानकारी
संजय कपूर की आत्मा की शांति के लिए 22 जून को शाम 4 से 5 बजे तक दिल्ली के ताज पैलेस होटल में एक प्रार्थना सभा रखी गई है। इस सभा की जानकारी सोशल मीडिया पर एक नोट के ज़रिए दी गई है, जिस पर उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर, पत्नी प्रिया, बच्चों सफीरा, अजारियास, समायरा और कियान के नाम हैं।
करिश्मा और संजय का रिश्ता
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया। करिश्मा ने उन पर घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, जबकि संजय ने दावा किया कि करिश्मा ने पैसों के लिए शादी की थी। कोर्ट ने करिश्मा को बच्चों की कस्टडी, मुंबई में घर और आर्थिक मदद दी थी।
संजय ने 2017 में मॉडल और बिजनेसवुमन प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की और 2018 में उन्हें एक बेटा हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











