Sunjay Kapur की इस बेटी को जायदाद से नहीं मिलेगी फूट कौड़ी, माना था पिता लेकिन फिर भी इस वजह से...

Sunjay Kapur

Sunjay Kapur Property Inheritance: 12 जून 2025 को लंदन के गार्ड्स पोलो क्लब में एक बेहद चौंकाने वाली घटना घटी। भारत के जाने-माने अरबपति बिजनेसमैन संजय कपूर का एक पोलो मैच के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि खेल के बीच उनके मुंह में एक मधुमक्खी चली गई, जिसने उनकी सांस की नली में डंक मार दिया। इसके कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और फिर अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

संजय कपूर के बच्चे

डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 53 साल थी। संजय कपूर के निधन के बाद उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर उनके परिवार में तनाव और विवाद शुरू हो गया है। उनकी दो शादियों से कुल तीन बच्चे हैं:

पहली पत्नी करिश्मा कपूर से दो बच्चे - समायरा (20 साल) और कियान (14 साल), दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर से एक बेटा - अजारियस (6 साल)। इसके अलावा, प्रिया की पहली शादी से एक बेटी सफीरा भी है, जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।

क्या सफीरा को गोद लिया गया था?

खबरें हैं कि संजय कपूर ने सफीरा को गोद ले लिया था। अगर यह बात कानूनी तौर पर साबित होती है, तो सफीरा भी उनकी संपत्ति में कानूनी उत्तराधिकारी मानी जाएगी। हालांकि, अगर वो गोद ली गई हैं, तो उन्हें अपने पिता की प्रॉपर्टी से हाथ धोना पड़ेगा। प्रिया और सफीरा, दोनों ने अपना सरनेम "कपूर" रख लिया है, जिससे ऐसा माना जा रहा है कि वे इस कदम से अपनी विरासत पर दावा मजबूत करना चाहती हैं।

करिश्मा के बच्चों को मिला सिर्फ गिफ्ट

संजय कपूर की पहली पत्नी करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड और मासिक आमदनी का इंतजाम तो दिया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें बिजनेस में कोई हिस्सा नहीं मिला है। करिश्मा कपूर को संजय के पिता की ओर से एक बंगला मिला है, लेकिन उससे ज्यादा नहीं।

प्रिया सचदेव का कानूनी दावा

चूंकि संजय कपूर की कोई सार्वजनिक वसीयत सामने नहीं आई है, ऐसे में उनकी दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव को बड़ा उत्तराधिकारी माना जा रहा है। उनके बेटे अजारियस को भी संपत्ति और ट्रस्ट से बड़ा हिस्सा मिलने की उम्मीद है।

कंपनी में भी उठा विवाद

संजय कपूर की प्रमुख कंपनी सोना कॉमस्टार पहले ही उनके निधन के बाद बदलावों के दौर से गुजर रही है। कंपनी में बोर्ड की नई नियुक्तियाँ हो चुकी हैं, लेकिन कपूर परिवार में इसे लेकर असहमति है। संजय की मां रानी कपूर ने प्रिया सचदेव की बोर्ड में नियुक्ति और अन्य फैसलों पर आपत्ति जताई है। हालांकि, कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि सारी प्रक्रियाएं नियमों के मुताबिक हुई हैं।

संजय कपूर की मृत्यु के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट भी दर्ज की गई थी, जिससे कारोबारियों और इनवेस्टर्स में हलचल देखी गई। संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में पूरे सम्मान के साथ किया गया। उनकी मौत ने सिर्फ उनके परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे कॉर्पोरेट वर्ल्ड को हिला दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X