संपत्ति विवाद में नया मोड, संजय कपूर की मां की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रिया सचदेव को भेजा समन
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का जब से निधन हुआ है तब से उनकी 30 हजार करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिनों परिवार का कोई ना कोई सदस्य कोर्ट में केस डालता नजर आ रहा है। पहले करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव पर केस किया था। उसके बाद प्रिया ने करिश्मा और अपनी ननद मंधिरा कपूर पर केस किया था वहीं अब संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया पर केस किया है। कपूर परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर जो हड़कंप मचा है वह थमने का नाम नहीं ले रहा है।

कोर्ट ने जारी किया समन
बात दें कि अब इस केस में नया मोड़ सामने आया है संजय कपूर की मां रानी ने फैमिली ट्रस्ट को खत्म करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में RK ट्रस्ट को खत्म करने की याचिका दायर की थी। वहीं अब इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की है। कोर्ट ने अब रानी कपूर की याचिका को ध्यान में रखते हुए प्रिया सचदेव कपूर के लिए समन जारी किया है।
क्या कहा रानी कपूर ने अपनी याचिका में
कोर्ट ने ट्रस्ट पर यथास्थिति बनाए रखने को लेकर कोई आदेश नहीं सुनाया है। इस मामले पर सुनवाई 23 मार्च को होगी। आपको बता दें कि रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया सचदेव के साथ ही अन्य 22 लोगों पर मुकदमा दायर किया है। रानी कपूर का कहना है कि प्रिया ने धोखाधड़ी से संपत्ति हड़पने के लिए फैमिली ट्रस्ट बनाया है। रानी कपूर का कहना है कि यह ट्रस्ट फर्जी है। यह ट्रस्ट उनकी जानकारी और सहमति के बिना गैर कानूनी तरीके से बनाया गया है।
संजय कपूर के निधन से बाद शुरु हुई साजिश
आपको बता दें कि संजय कपूर के निधन वाले दिन ही रानी कपूर ने कहा था कि उनसे कुछ डॉक्यूमेंट साइन करवाए गए थे। अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। रानी ने खुलेआम बहू प्रिया पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि संजय कपूर के निधन के बाद अब प्रिया सचदेव घर और कंपनी की कमान संभाल रही हैं। कंपनी से जुड़े बड़े और अहम फैसले भी प्रिया सचदेव ही ले रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











