30,000 करोड़ की संपत्ति पर बवाल! संजय की बहन मंदीरा का खुलासा- 'मां से सब कुछ छीना', प्रिया ने बदली वसीयत?

Sunjay Kapur property dispute: संजय कपूर के निधन के बाद उनका परिवार अब आपसी विवादों में उलझ गया है। 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर परिवार के अलग-अलग सदस्यों के बीच खींचतान शुरू हो गई है। यही खींचतान सुर्खियों में आ रही है और लोग इस पूरे मामले पर अपनी पूरी नजर रखे हुए हैं।
करिश्मा कपूर के बच्चों ने किया दावा
खबरों के मुताबिक, करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे- समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। दोनों का कहना है कि उन्हें अपने पिता की संपत्ति में बराबरी का हक मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने अपनी सौतेली मां प्रिया सचदेव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने संजय कपूर की वसीयत में बदलाव किया है।
बहन मंदीरा का सनसनीखेज आरोप
इसी बीच संजय की बहन, मंदीरा कपूर ने भी चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि भाई के निधन के बाद उनकी मां रानी कपूर को एक कमरे में बंद कर दिया गया और उन्हें कागजों पर जबरन दस्तखत करने पड़े।
सीएनएन से बात करते हुए मंदीरा ने बताया- "मैं खुद वहां मौजूद थी और दरवाजा खटखटा रही थी। लेकिन दरवाजे के अंदर क्या हो रहा था, इसकी जानकारी मुझे नहीं थी। बाद में मां ने बताया कि उन्हें कुछ डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने के लिए कहा गया और उन्होंने मजबूरी में ऐसा कर दिया। उन्हें यह तक नहीं पता कि उन्होंने किस पर साइन किया है।"
मंदीरा ने आगे कहा कि उनके लिए यह मामला बेहद पर्सनल है, क्योंकि बचपन से ही उन्हें सिखाया गया था कि मां का ख्याल रखना है। उन्होंने कहा- "आज जब मैं अपनी मां को इस हाल में देखती हूं कि उनसे सब कुछ छीना जा रहा है, तो यह मेरे दिल को बहुत चोट पहुंचाता है।"
चुप हैं करिश्मा और प्रिया
इस पूरे विवाद पर अब तक न तो करिश्मा कपूर और न ही प्रिया सचदेव ने कोई बयान दिया है। वहीं, मंदीरा लगातार इंटरव्यू के जरिए इस कानूनी लड़ाई को उजागर कर रही हैं।
संजय कपूर की पर्सनल लाइफ
संजय कपूर का निधन जून 2025 में यूके में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। पहली शादी उन्होंने नंदिता माहतानी से की थी, लेकिन 2000 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2003 में वह करिश्मा कपूर से शादी के बंधन में बंधे, लेकिन यह रिश्ता भी 2016 तक ही चल सका। बाद में 2017 में उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी की।
आगे क्या होगा?
अब देखना होगा कि संजय कपूर की इस विशाल संपत्ति को लेकर चल रही कानूनी जंग किस मोड़ पर जाकर थमती है। फिलहाल मामला अदालत में है और परिवार की चुप्पी इस विवाद को और रहस्यमयी बना रही है।


Click it and Unblock the Notifications











