करिश्मा कपूर को छोड़ते ही संजय कपूर ने थाम लिया था प्रिया सचदेव का हाथ, जानिए कौन है ये ब्यूटी विद ब्रेन हसीना

Priya Sachdev

Priya Sachdev: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनकी सौतन प्रिया सचदेव इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। करिश्मा और प्रिया इन दिनों संजय कपूर के निधन के बाद शोक में हैं। अंतिम संस्कार से करिश्मा और प्रिया के दिल तोड़ देने वाले वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसी बीच लोग प्रिया के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं।

दरअसल संजय कपूर एक बड़े बिजनेसमैन थे, उन्होंने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चे हैं। इस रिश्ते के 11 साल बाद यानी 2014 में इन्होंने तलाक दायर किया, इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए, इसके बाद साल 2017 में संजय ने दूसरी शादी की। उन्होंने प्रिया सचदेव संग सात फेरे लिए।

प्रिया सचदेव फिल्म 'नील एंड निक्की' की अभिनेत्री है, वह संजय की ही तरह एक बिजनेस परिवार से तालुकात रखती हैं। उनके पापा का नाम अशोक सचदेव है, जो कि जाने-माने का डीलर है। प्रिय मॉडलिंग में एंट्री करने से पहले लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। इतना ही नहीं प्रिया ने नामचीन कंपनी में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एनलिस्ट की नौकरी भी की थी।

प्रिया सचदेव ने भले संजय के साथ शादी की हो, लेकिन वह भी उनकी तरह ही तलाकशुदा थी, और एक बच्चे की मां भी। उन्होंने साल 2006 में होटल बिजनेसमैन विक्रम चटवाल संग सात फेरे लिए थे, लेकिन 2011 में यह दोनों अलग हो गए थे। इस शादी से उन्हें एक बेटी हुई, जिसका नाम सफीरा चटवाल है और वह संजय के साथ ही रहती थी। 2017 में ब्याह रचाने के बाद दोनों को 2018 में एक बेटा हुआ, जिसका नाम अजरियास कपूर है।

एक बिजनेस वूमेन होने के अलावा प्रिया सचदेव भारत में कई फैशन बुटीक की मालकिन है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वहां से अपने परिवार के साथ प्यारी प्यारी तस्वीरें पोस्ट करती रहती है। वे करिश्मा कपूर के बच्चों संग भी फोटो शेयर करती है।

प्रिया सचदेव ने जिस तरह से संजय कपूर की बिखरी हुई जिंदगी को संवारा था इसके साथ ही उन्होंने अपने और करिश्मा दोनों के बच्चो को संजय कपूर के साथ कनेक्ट रखा था वो उन्हें ब्यूटी बिद ब्रेन बनाता है। हालांकि संजय कपूर के निधन से प्रिया की लाइफ एक बार फिर से पूरी तरह से बिखर गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X