Sunjay Kapoor Funeral- पिता के अंतिम संस्कार में टूट गया 14 साल के बेटा कियान, करिश्मा कपूर की हुई ऐसी हालत?

sunjay Kapoor

Sunjay Kapoor Funeral- करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के आकस्मिक निधन ने लोगों को चौंकाया था। भले ही करिश्मा का तलाक काफी पहले हो गया था लेकिन संजय लगातार उनसे जुड़े थे और उनको गुजारा भत्ता भी देते थे। विदेश में पोलो खेलते हुए अचानक उनका हार्ट अटैक आया था और उनका निधन हो गया।

लेकिन अब उनके अंतिम संस्कार से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो कि आपको इमोशनल करने वाली है। 19 जून को हुए इस अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर, करीना कपूर समेत बेटा कियान भी नजर आ रहा है। pallav paliwal ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

टूट गया बेटा कियान

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे हैं। एक है बेटी समायरा और बेटे का नाम है कियान जो कि 14 साल का है। सामने आईं तस्वीरों में कियान को फूट फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। वो काफी इमोशनल है और टूट चुका है।

इतनी छोटी सी उम्र में पिता को खोने के बाद कियान को सोशल मीडिया पर लोग तसल्ली दे रहे है। संजय कपूर के अंतिम संस्कार से जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें करिश्मा कपूर को भी काफी इमोशनल देखा जा सकता है। करिश्मा कपूर ने साल 2016 में संजय कपूर से कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक ले लिया था। इसके बाद से दोनों को साथ नहीं देखा गया था।

कैसे हुई मौत?

संजय कपूर के निधन को लेकर अगर बात की जाए तो ये काफी चौकाने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा जा रहा है कि पोलो खेलते वक्त उनके मुंह में एक मधुमक्खी चली गई थी। उसने अंदर जाकर संजय को काटा और इसके बाद उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। थोड़ी ही देर में संजय कपूर को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। फिलहाल आप देखिए संजय कपूर के अंतिम संस्कार की वायरल तस्वीरें..

More from Filmibeat

Read more about: sanjay kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X