स्पेस से लौटते ही स्ट्रेचर पर इस तरह क्यों ले जाई गईं सुनीता विलियम्स ? सेहत को लेकर उठे सवाल, जानें वजह

Sunita Williams Return Earth Successfully: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams ) और बुच विलमोर 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। बता दें कि सुनीता विलियम्स के साथ ही नासा के निक हेग और रॉसकॉसमॉस के अलेक्जेंडर भी पृथ्वी पर आ गए हैं। लंबे समय से सभी को सुनीता विलियम्स के पृथ्वी पर आने का इंतजार था। स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के सदस्य स्पेसएक्स ड्रैगन यान के जरिए फ्लोरिडा तट के पास सफलतापूर्वक लैंड हुए हैं।
The unplanned welcome crew!
— NASA's Johnson Space Center (@NASA_Johnson) March 18, 2025
Crew-9 had some surprise visitors after splashing down this afternoon.🐬 pic.twitter.com/yuOxtTsSLV
स्ट्रेचर पर दिखीं सुनीता विलियम्स
बता दें कि स्पेसएक्स ड्रैगन यान आज यानी कि 19 मार्च की सुबह 3:27 (IST) फ्लोरिडा तट पर उतरा था। सुनीता विलियम्स के स्वागत के लिए डॉल्फिन्स का झुंड जमा हो गया था, लेकिन जैसे ही सुनीता विलियम्स को बाहर निकाला गया तब वह अपने पैरों पर चलने की जगह स्ट्रेचर पर आईं। जिसके बाद से लोगों के मन में तमाम सवाल उठने शुरू हो गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुनीता विलियम्स को स्टेचर से बाहर निकाला जा रहा है।
#WATCH | Being stranded at the International Space Station for 9 months, Sunita Williams is back on Earth with a smile
— ANI (@ANI) March 18, 2025
Today, NASA's SpaceX Crew-9 - astronauts Nick Hague, Butch Wilmore, Sunita Williams, and Roscosmos cosmonaut Aleksandr Gorbunov returned to Earth after the… pic.twitter.com/mdZIQTG4SN
ये है प्रोटोकॉल
सुनीता विलियम्स के पृथ्वी पर लौटने से पहले कई सवाल उनकी सेहत को लेकर भी उठ रहे थे कि कहीं उनकी सेहत ना बिगड़ गई हो या वह कहीं घायल ना हो गई हों। ऐसे में उन्हें स्टेचर पर देख तमाम सवाल उठने लगे, लेकिन आपको बता दें कि सुनीता विलियम्स को स्ट्रेचर पर लेकर आना एक प्रोटोकॉल है। दरअसल लाइव साइंस के मुताबिक अंतरिक्ष यात्रियों के पृथ्वी पर लौटने के बाद स्ट्रेचर पर ले जाने की प्रकिया ISS के मिशन से नहीं जुड़ी है यह बस एक प्रोटोकॉल है। जिसका सभी अंतरिक्ष यात्रि पालन करते हैं। अंतरिक्ष में अधिक समय तक रहने की वजह से वह तुरंत चल नहीं पाते हैं। जिस वजह से उन्हें स्ट्रेचर पर लेकर आया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications