Watch Video: सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचते ही किया डांस, वीडियो हुआ तेज़ी से वायरल

Sunita Williams Dance In Space: भारतीय अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने हाल ही में अंतरिक्ष की उड़ान भरी। हाल ही में वह बुच विल्मोर के साथ में बोइंग स्टारलाइनर की सहायता से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लैंड कर चुकी है। इस दौरान वह खुशी से झूम उठी और नए क्रूज स्पेसक्राफ्ट को उड़ाने और उसका परीक्षण करने वाली वह पहली महिला बनी।
बता दे कि जब सुनीता विलियम्स ने स्पेसक्राफ्ट पर लैंड किया तो वह खुशी से झूम उठी और नाचने लगी। इस दौरान उन्होंने अपने सात अंतरिक्ष यात्रियों को भी गले लगा लिया। इससे पहले भी वह गणेश भगवान की मूर्ति और भागवत गीता को अंतरिक्ष में ले जा चुकी है। उनका स्वागत घंटी बजाकर किया गया और यह ISS की एक पुरानी परंपरा है।
सुनीता विलियम्स बुधवार को तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए गई और दोनों बोइंग कंपनी के स्टारलाइनर यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले सदस्य बने। सुनीता भी इस तरीके के मिशन पर जाने वाली एक पहली महिला बनी। वह साल 1987 में अमेरिकी नौसैन्य अकादमी से प्रशिक्षण लेने के बाद में इस नौसेना में जुड़ गई थी।
इसके बाद में सुनीता को साथ 1998 में नासा ने अंतरिक्ष यात्री के तौर पर चुनाव और वह दो अंतरिक्ष अभियानों-2006 14/15 और 2012 में 32/33 से जुड़ी। अभियान 32 में फ्लाइट इंजीनियर और अभियान 33 की वह कमांडर के तौर पर काम कर चुकी है। वह अंतरिक्ष में घूमती हुई प्रयोगशाला में एक हफ्ता बिताएंगे और 14 जून को वापसी के लिए पश्चिमी अमेरिका के एक दूरस्थ रेगिस्तान में उतारने के लिए यान बैठेंगी।


Click it and Unblock the Notifications