सुनीता आहूजा ने घर के पंडित को सुनाईं खरीखोटी, वीडियो देखते ही गोविंदा ने मांगी माफी, कहा- मेरी पत्नी...

बॉलीवु़ड के दिग्गज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लगातार उनके पॉडकास्ट और उनके बयान सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फिलहाल तो हाल ही में उन्होंने पारस छाबड़ा के साथ एक पॉडकास्ट किया। इस दौरान उन्होंने गोविंदा उनकी अफेयर, अपने परिवार, स्ट्रगल के साथ ही घर के पंडित जी को लेकर भी बात करती नजर आईं। सुनीता ने जो कुछ कहा गोविंदा ने उसपर रिस्पांस नहीं दिया, लेकिन उन्होंने जो पंडित जी के लिए कहा उसे सुनकर गोविंदा जरा नाराज हुए उन्होंने एक वीडियो बनाकर पंडित जी से माफी मांगी है।
क्या कहा सुनीता ने
सुनीता आहूजा का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहती हैं कि हमारे घर में एक पुजारी जी हैं। वो पूजा करवाते हैं 2 लाख रुपये लेते हैं। मैं तो कहती हूं कि खुद पूजा करो। जो पूजा तुम करोगे फल तुमको मिलेगा किसी और से करवाओगे तो क्या फल मिलेगा। इसके अलावा भी सुनीता पंडित जी के बारे में काफी कुछ कह देती हैं जिसे सुनकर गोविंदा की भावनाओं को आहत हुआ। गोविंदा ने एक वीडियो बनाकर पंडित जी से माफी मांगी।
गोविंदा ने मांगी पंडित जी से माफी
गोविंदा वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'प्रणाम, मैं गोविंदा आप सभी से यह कहना चाहता हू्ं कि हमारे परिवार के पंडित जी आदरणीय मुकेश शुक्ला जी बहुत ही योग्य, गुणी और प्रमाणिक हैं। हमारा घर परिवार सदैव आपसे जुड़ा रहा है। हमारी धर्मपत्नी ने आपके विषय में जो भी अपशब्द कहे उसके लिए मैं आपसे क्षमा मांगता हूं और इन बातों का खंडन भी करूंगा। क्योंकि मुझे लगता है कि पंडित जी बहुत ही सरल और निष्पक्ष हैं।' गोविंदा आगे कहते हैं कि 'पंडित जी हर मुश्किल समय में मेरे साथ रहे, मैं उनका बहुत ही सम्मान करता हूं।'


Click it and Unblock the Notifications