'मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं मुझे पति की जरूरत है' गोविंद का माफ करने को तैयार सुनीता आहूजा

Sunita Ahuja Govinda Relation: गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। पिछले साल उनकी शादी को लेकर काफी अफवाहें उड़ीं। कहा गया कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं है, यहां तक कि तलाक, चीटिंग और एक्सट्रा मैरिटल अफेयर जैसी बातें भी सामने आईं।

Sunita Ahuja Govinda Relation

हालांकि, गणेश चतुर्थी पर दोनों साथ नजर आए और इन अफवाहों को गलत साबित कर दिया। बाद में सुनीता ने एक इंटरव्यू में इशारों-इशारों में "कोमल" नाम का जिक्र करते हुए नाराज़गी जाहिर की थी। वहीं गोविंदा ने भी बयान देकर एक नई लड़की का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उसकी चुप्पी ने उन्हें बचा लिया। अब सुनीता ने अपने नए व्लॉग में फिर से दिल की बात कही है।

40 साल का रिश्ता ऐसे नहीं टूटता

सुनीता ने कहा कि वह लंबे समय तक चुप रहीं, लेकिन अब उनका नजरिया बदल गया है। उन्होंने माना कि कई लोगों ने उनकी सीधाई का फायदा उठाया। उन्होंने साफ कहा, "40 साल का रिश्ता रातों-रात खत्म नहीं होता। मैं इमोशनल हूं और रहूंगी, लेकिन अब मैं मजबूत भी बन चुकी हूं।"

पहले चुप रहती थी, अब नहीं

सुनीता ने बताया कि पहले वह ससुराल वालों की इज्जत की वजह से ज्यादा बोलती नहीं थीं। उन्हें अपने परिवार से बहुत प्यार है, इसलिए कई बातें सह लेती थीं। लेकिन अब उनका कहना है कि अगर वह और गोविंदा दोस्त की तरह रह रहे हैं, तो फिर उन्हें डरकर या दबकर रहने की जरूरत नहीं है। वह अब खुलकर अपनी बात रखती हैं।

क्या माफ करेंगी गोविंदा को?

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह गोविंदा को माफ कर सकती हैं, तो उन्होंने सीधा इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, "वो मेरा बचपन का प्यार है। अगर वो बदल जाएं और रिश्ते को सही तरीके से निभाएं, तो मैं उन्हें माफ कर सकती हूं।"

इस उम्र में चाहिए साथ, नहीं तनाव

सुनीता ने यह भी कहा कि लगातार मीडिया में खबरें आने से उन्हें मानसिक तनाव होता है। उन्होंने बताया कि वह इस समय मेनोपॉज़ के दौर से गुजर रही हैं। ऐसे समय में उन्हें अपने पति और बच्चों के सहारे की जरूरत है, न कि और ज्यादा दबाव की।

सुनीता की बातों से साफ है कि रिश्ता भले ही मुश्किल दौर से गुजरा हो, लेकिन वह अभी भी इसे पूरी तरह खत्म नहीं मानतीं। हालांकि अब वह अपने सम्मान और सुकून को सबसे ऊपर रख रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sunita ahuja govinda bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X