गोविंदा की नकल करता है? Varun Dhawan पर ये क्या बोल गईं सुनीता अहूजा, Video Viral!

Sunita Ahuja On Varun Dhawan- अक्सर देखा जाता है कि वरुण धवन की तुलना गोविंदा से होती है। कई बार लोग कहते हैं कि वो हर फिल्म में गोविंदा की नकल करते हुए नजर आते हैं।
इसके अलावा कई बार उनका नाम सलमान खान से जोड़ा जाता है कि वो उनकी भी नकल करने की कोशिश करते हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले में गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा का बयान सामने आया है जो कि आपको स्तब्ध करने वाला है। उन्होने गोविंदा की नकल करने को लेकर बड़ी बात कह डाली है।
क्या बोलीं सुनीता?
सुनीता इस दौरान एक पॉडकास्ट पर थीं और इंटरव्यू के दौरान इस बार पर जवाब दे रहीं थीं। सुनीता ने कहा, ''ठीक है ना, बचपन से वो गोविंदा के साथ रहा है। पला बढ़ा है, तुलना करते हैं लोग लेकिन क्यों करते हैं वो समझ नहीं आता मुझे, उसको अपना एक अलग स्टाइल है।
उसको भी खराब लगता होगा ना कि मुझे सलमान से कंपेयर करते हैं, चीची भइया से कंपेयर करते हैं। 17-18 फिल्में की हैं गोविंदा ने उसके डैड के साथ तो देख देख के थोड़ा तो आ जाएगा ना। बचपन वो थोड़ा चुलबुला बच्चा था। मैने यश (यशवर्धन अहूजा) को बोल दिया है कि गोविंदा को कॉपी मत करो। तुमको ओरिजनल एक्टर बनना है जो यश का स्टाइल है।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो को पिंकविला ने साझा किया था और इसके साथ ही लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये रोज इंटरव्यू दे रही हैं, कौन है ये।'' एक ने लिखा, ''केआरके सर कहां है आप जल्दी वीडियो बनाएं।'' एक ने लिखा, ''यश को काम कहा मिल रहा पर।'' एक ने लिखा, ''गोविंदा सर से और फिल्में बनाने के लिए कहें।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications