'मुझे गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए...', Sunita Ahuja ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- अब छोड़...
Sunita Ahuja On Marriage With Govinda: 90 के दशक के सुपरस्टार कहे जाने वाले गोविंदा आज के समय में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस समय उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं कई बार तो वह गोविंदा के साथ अपनी शादी को लेकर या फिर उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भी खूब बयान देती हुई नजर आती है। जिसके चलते कई बार तो विवाद भी हो चुके हैं। दोनों के बीच में तलाक की खबरें भी खूब आ चुकी हैं।

लेकिन सुनीता आहूजा ने पिछले कई सारे इंटरव्यू में यह भी बताया है कि वह गोविंदा को बिल्कुल भी अच्छा पति नहीं मानती हैं। साथ ही वह अगले जन्म में उनका पति के तौर पर नहीं बल्कि अपने बेटे के तौर पर पाना चाहती हैं। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई और कहा कि गोविंदा ने एक पति के तौर पर अच्छे उदाहरण नहीं रखे। साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी खुलकर भी नहीं जी।
गोविंदा ने नहीं जी खुलकर जिंदगी
हाल ही के एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा को एक अच्छा पति नहीं बताया है। सुनीता आहूजा ने अभिषेक व्यास के साथ पॉडकास्ट के दौरान बात करते हुए कहा कि "गोविंदा, बेटा बहुत अच्छा है, भाई भी बहुत अच्छा है, लेकिन एक पति के तौर पर जो मुझे चाहिए... जैसा मुझे ना थोड़ा शौक है पार्टी वार्टी करने का, बाहर डिनर पर जाने का और हॉलीडे के लिए जाने का। लेकिन उसकी जिंदगी अपने परिवार की सेवा में निकल गई। उस आदमी ने कभी भी मेवा नहीं खाई। वह 60 साल का हो चुका है और अभी तक वह अपने लिए जिया ही नहीं है। तो मुझे दुख होता है।"
गोविंदा जैसा बेटा चाहती हैं सुनीता
इस इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा आगे कहती है कि "आप जब इतने बड़े सुपरस्टार बन जाते हो तो आपने क्या जिंदगी देखी? कुछ भी नहीं। मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए पति नहीं। लेकिन अब पछतावा करके क्या ही फायदा होगा। अब छोड़ भी नहीं सकते क्योंकि 40 साल बीत गए हैं तो अब इस बात के बारे में सोचना भी गुनाह है।"
गलत संगत में बैठते हैं गोविंदा
एक या दो महीने पहले सुनीता आहूजा ने अपने व्लॉग के जरिए अपने पति गोविंदा को माफ करने की बात भी कही थी। दरअसल सुनीता ने कहा था कि "अगर वह बदल जाते हैं और मेरे मन मुताबिक काम करते हैं तो मैं उनको माफ कर दूंगी।" सुनीता ने बताया था कि एक्टर अपनी मां से काफी डरते थे लेकिन उनके गुजर जाने के बाद अब वह बेफिक्र हो चुके हैं। उनकी संगत भी अच्छी नहीं है और वह जिन लोगों के साथ में उठते बैठते हैं वह भी सही नहीं है।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि 11 मार्च 1987 में दोनों की शादी हुई थी। दोनों की लव मैरिज थी और शादी के कुछ टाइम बाद वह एक बेटी और एक बेटे के माता-पिता बने। सुनीता आहूजा और गोविंदा ने कुछ वक्त तक अपनी शादी को छुपा कर भी रखा था। जिससे कि गोविंदा के करियर पर कोई भी खराब असर न पड़े।


Click it and Unblock the Notifications