'गोविंदा 62 का हो गया है, ये अफेयर करने की नहीं बल्कि नाना बनने की उम्र है'- सुनीता आहूजा

Sunita Ahuja On Govinda Affair- गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। कभी पति के साथ अनबन की खबर आती है तो कभी कहा जाता है कि गोविंदा का कहीं अफेयर चल रहा है।
लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें सुनीता आहूजा को गोविंदा के अफेयर को लेकर काफी कुछ कहते हुए सुना जा सकता है। उनका कहना है कि गोविंदी की उम्र 60 साल से ज्यादा हो गई है और अब अफेयर की बात नहीं करनी चाहिए। सुनीता काफी मुंहफट हैं और कहीं भी कुछ भी बोल देती हैं।
गोविंदा के अफेयर पर बोलीं सुनीता आहूजा
वायरल हो रहा ये वीडियो कुछ महीने पुराना है और सुनीता खुलकर इसपर बात कर रही हैं। उन्होने कहा, ''मैने सुना की गोविंदा का ये हो रहा है वो हो रहा है, ये सब फालतू की बातें हैं। ये कोई उम्र नहीं है कि आप कोई अफेयर करो। गोविंदा अब 62 साल का है और उसके नाना बनने की उम्र है। टीना का शादी करना है, यश का देखना है। ये कोई उम्र नहीं होता है ये सब करने का। देखो मैं ये नहीं बोलती हूं कि मैं सती सावित्री हूं या गोविंदा एकदम अच्छा भगवान है।
जवानी में सबकुछ सूट करता है लेकिन एक उम्र होता है जब आपको अपने बच्चों का करियर और शादी का सोचना चाहिए। अफवाह उड़ी है और मैने भी सुनी है ये बात, जब तक मुझे कोई प्रूफ नहीं मिलता है...।'' सुनीता आहूजा ने इसके अलावा भी कई सारी बातें कहीं हैं जो कि काफी चौकाने वाली हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बाहर दुश्मन नहीं होते पहले घर में ही होते हैं सच है।'' एक ने लिखा, ''वो एक ईमानदार महिला है।'' एक ने लिखा, ''वो बिल्कुल सच कह रही है।'' एक ने लिखा, '''कृष्णा कश्मीरा ही होंगे।'' एक ने लिखा, ''बिल्कुल घर के लोग ही होते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications