'गोविंदा से बड़ा स्टार बनेगा..' सुनीता आहूजा ने किसके लिए कही इतनी बड़ी बात? पीछे रह जाएगा पति का स्टारडम!

sunita Ahuja govinda

Sunita Ahuja on Govinda Stardom- गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस वक्त लगातार इंटरव्यू दे रही हैं और कई पॉडकास्ट का हिस्सा बनती रहती हैं। कभी वो अपने पर्सनल बातों को लेकर खबरों में रहती हैं तो कभी गोविंदा को प्रोफेशनल सलाह देती नजर आ रही हैं।

हाल ही में सुनीता ने आहूजा सरनेम हटाया तो बवाल मच गया था। लेकिन अब तो उन्होने कुछ ऐसा कहा है जिसको पढ़कर आपको यकीन नहीं होने वाला है। दरअसल सुनीता चाहती हैं कि गोविंदा एक अपकमिंग स्टार से पीछे रह जाएं। ये आने वाला एक्टर गोविंदा से भी आगे जाएगा ऐसा उनका कहना है। सुनीत आहूजा ने ये शब्द किसके लिए इस्तेमाल किए हैं और वो किसके लिए प्रार्थना कर रही हैं ये काफी चौकाने वाला है।

बेटे यश के लिए कही ये बात

गोविंदा और सुनीता आहूजा का एक बेटा है जिसका नाम यशवर्धन है। यश लगातार फिल्मों में आने के लिए मेहनत कर रहे हैं। सुनीता आहूजा का कहना है, ''यश गोविंदा से बड़ा स्टार बनेगा। वो एक्टिंग और डासिंग में काफी मेहनत कर रहा है।''

इसके अलावा सुनीता का कहना है कि, ''यश से मैने कहा है कि पापा को कॉपी मत करना, तुमको गोविंदा की इमेज से बाहर आकर अपनी खुद की पहचान बनानी पड़ेगी।'' सुनीता आहूजा का ये बयान काफी चर्चा में है और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि गोविंदा की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इसको लेकर नहीं आया है।

अगले साल डेब्यू करेंगे यश

सुनीता आहूजा ने बताया कि यशवर्धन लगातार तैयारी कर रहे हैं और हो सकता है कि साल 2026 में वो बड़े पर्दे पर डेब्यू करते नजर आएं। गोविंदा और सुनीता की एक बेटी भी है जिसका नाम टीना है। हालांकि वो फिल्मों में आएंगी या नहीं इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

Read more about: sunita ahuja govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X