'गोविंदा जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं..' सुनीता आहूजा ने पति को लेकर क्यों कही ये बात?

Sunita Ahuja Criticized Govinda- गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपनी बेबात बातों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वो काफी मुंहफट हैं और यही कारण है कि वो कई तरह के बयान बिना कुछ सोचे समझे दे देती हैं।
अब उन्होने अपने पति और सुपरस्टार रहे गोविंदा के काम को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है कि लोग इसपर बातें कर रहे हैं। सुनीता का कहना है कि गोविंदा अपनी जिंदगी को बर्बाद कर रहे हैं।
इस दौरान सुनीता जूम के साथ बातचीत कर रही थी। सुनीता ने गोविंदा के काम को लेकर बाकी बॉलीवुड सितारों के साथ तुलना की है। उनका कहना है कि वो बाहर जाकर एक्टिंग नहीं कर रहे हैं इससे उनकी जिंदगी बर्बाद हो रही है।
6 साल से बड़े पर्दे पर नहीं दिखे गोविंदा
सुनीता आहूजा ने कई मामलों पर बात की थी। सभी जानते हैं कि कई सालों से गोविंदा कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं और काफी दूर हैं। सुनीता ने कहा कि, मैं अक्सर उनके पूछती रहती हूं कि आप जैसा दिग्गज कलाकार घर पर क्यों है?
सुनीता का मतलब होता है कि उनके उम्र के अनिल कपूर, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे लगातार काम कर रहे हैं। सुनीता ने गोविंदा के ये भी कहा था कि वो अपना वजन कम करें। इस तरह की बातें सुनीता गोविंदा के साथ करती हैं। बता दें कि उनका ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है।
हाल ही में दोनों के बीच अनबन की खबरें आईं थीं और कहा जा रहा था कि तलाक हो सकता है। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया था। गोविंदा तब खबरों में आए थे जब उनको गोली लग गई थी। कहा जा रहा था कि उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से ही वो घायल हुए थे।
सुनीता के बयान पर लोग कर रहे हैं रिएक्ट
सुनीता ने जो कुछ भी गोविंदा को लेकर कहा है वो लोगों को बिल्कुल सही लगा है। फैंस का मानना है कि गोविंदा को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए और हर तरह के किरदार करने चाहिए। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि सुपरस्टार इसको किस तरह से लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications