'किसी के बाप का नहीं पीती..' दारू पीने वाली बात को गर्व से मानते हुए ये क्या बोल गईं सुनीता आहूजा?

Sunita Ahuja Video- गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस वक्त अपने पति से ज्यादा खबरों में रहती हैं। आए दिन वो किसी ना किसी पॉडकास्ट में नजर आती हैं और खुलकर बात करती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो शराब पीने को लेकर खुलकर बात करती हुई नजर आ रही हैं।
उन्होने सीधे तौर पर कहा है कि वो किसी के बाप का नहीं पीती हैं। सुनीता आहूजा अपने बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और अक्सर देखा जाता है कि वो अपने पति को भी नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में उन्होने गोविंदा के अवतार वाले बयान पर कसकर ट्रोल किया था।
शराब पर क्या बोलीं सुनीता?
सुनीता आहूजा ने शराब पीने के सवाल पर कहा, ''हां किसी के बाप का थोड़ी पीती हूं मैं, देखो बेटा लाइफ में बैलेंस करके रखना चाहिए। कोई मैने साधु का रूप धारण नहीं किया है। मेरा पति है मेरे बच्चे हैं, पूजा पाठ करते हैं इसका मतलब ये नहीं है मैं साधु हूं। मैं पूजा पाठ दिन में करती हूं और थोड़ी ना रोज बैठकर दारू पीती हूं। शौक भी तो होता है इंसान का कि शौक ही मार दें अपना। लोग ट्रोल करते हैं करें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।''
जब सुनीता से कहा गया कि दारू पीना कौन सी अच्छी बात होती है तो उन्होने जवाब दिया, ''डॉक्टर लोग भी बोलते हैं कि दो पेग पिओ तो हार्ट के लिए अच्छा होता है।'' इस तरह से सुनीता ने जवाब दिया और अब उनका ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
सुनीता के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''काफी बदतमीज है।'' एक ने लिखा, ''ये वाकई में अजीब है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सुनीता ने इसको लेकर कोई जवाब नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications